• Home
  • रेलवे
  • चलती पैसेंजर ट्रेन बनी आग का गोला: सहरसा में मची अफरा-तफरी, कई डिब्बे जलकर राख

चलती पैसेंजर ट्रेन बनी आग का गोला: सहरसा में मची अफरा-तफरी, कई डिब्बे जलकर राख

पटना, 03 अगस्त (पटना डेस्क) बिहार के सहरसा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पैसेंजर ट्रेन में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने कई डिब्बों को अपनी चपेट में ले लिया और वे धू-धू कर जलने लगे। ट्रेन से उठती आग की ऊंची लपटों और धुएं के गुबार ने यात्रियों में दहशत फैला दी। जान बचाने के लिए लोग आनन-फानन में ट्रेन से बाहर निकलने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद राहत और बचाव कार्य चलाया गया तथा पूरे क्षेत्र की सुरक्षा जांच की गई। राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हालांकि कई डिब्बों को भारी नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तकनीकी टीम को भी जांच में लगाया गया है।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top