• Home
  • Crime
  • घरेलू कलह ने छीनी छह साल के आजाद की जिंदगी: मां को बचाने दौड़ा मासूम, गुस्से में पिता ने कर दिया वार
Image

घरेलू कलह ने छीनी छह साल के आजाद की जिंदगी: मां को बचाने दौड़ा मासूम, गुस्से में पिता ने कर दिया वार

पटना, 04 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार के नवादा जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के आंदर बाजार मोहल्ले में सोमवार सुबह घरेलू विवाद ने ऐसा भयावह रूप ले लिया कि छह वर्षीय मासूम आजाद कुमार की जान चली गई। पति-पत्नी के बीच चल रहे झगड़े के दौरान मां के पास पहुंचे बच्चे पर कथित तौर पर पिता ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मासूम को आनन-फानन में नवादा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपित पिता फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते उग्र हो गया।

इसी दौरान छह वर्षीय आजाद अपनी मां के पास पहुंचा और माहौल शांत कराने का प्रयास करने लगा। आरोप है कि गुस्से में पिता ने बच्चे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वार इतना गंभीर था कि मासूम लहूलुहान होकर गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जिंदगी नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलते ही कादिरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने समेत अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है।

अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक परिवार गांव-गांव घूमकर महिलाओं के श्रृंगार का सामान बेचकर जीविका चलाता था। आर्थिक तंगी और पति-पत्नी के बीच अक्सर होने वाले विवाद की चर्चा भी मोहल्ले में होती रही है। हालांकि पुलिस ने इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की बात कही है। मृतक आजाद कुमार परिवार का इकलौता बेटा था, जबकि उसकी तीन बहनें हैं। बेटे की मौत से मां गहरे सदमे में है और पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में मातम पसरा है। पुलिस ने बताया कि आरोपित पिता की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Releated Posts

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

गुटखा लाने से इनकार करना पड़ा भारी: 14 वर्षीय बालक की गले में चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप

बेगूसराय, 24 अगस्त (धरम कुमार) फुलवड़िया थाना क्षेत्र के आलूचट्टी-विश्वकर्मा टोला रोड में सोमवार को एक दिल दहला…

जन्मदिन समारोह से लौट रही नर्तकी को स्कूटी सवार ने सुनसान जगह ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पांच अन्य पर भी गंभीर आरोप

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) छपरा जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में रविवार को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का…

बिहार में सियासी चेहरों के ठिकानों पर पुलिस का छापा: LJP-R विधायक के घर से पिस्टल-कारतूस बरामद, JDU सांसद ने उठाए सवाल

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में आपराधिक मामलों की जांच के बीच पुलिस की कार्रवाई ने सियासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top