• Home
  • Crime
  • घनश्यामपुर में देर रात वारदात: अपाचे सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल भी छीना और गोली मारी, डीएमसीएच में चल रहा इलाज
Image

घनश्यामपुर में देर रात वारदात: अपाचे सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल भी छीना और गोली मारी, डीएमसीएच में चल रहा इलाज

दरभंगा, 20 सितम्बर (अजय राय) घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के तुमौल नयानगर स्थित कमला बांध चौक के समीप शनिवार की देर रात अपाचे बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने एक निजी बिजली मिस्त्री को गोली मारकर घायल कर दिया। बदमाशों ने पहले उसका मोबाइल फोन छीना और बाइक की चाबी निकाल ली। चाबी लेने का विरोध करने पर एक बदमाश ने गोली चला दी। गोली नरेश पासवान (30) के दाएं पैर में घुटने के नीचे लगी और आर-पार हो गई। घायल का इलाज डीएमसीएच के सर्जिकल केयर यूनिट में चल रहा है। तुमौल नयानगर निवासी रामाकांत पासवान के पुत्र नरेश शनिवार देर रात गोढैल में गणेश पूजा का मेला देखकर बाइक से घर लौट रहा था। नयानगर चौक के समीप उसने बाइक रोककर मोबाइल से परिजनों से बात करना शुरू किया।

इसी दौरान पीछे से अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। परिजनों के अनुसार, बदमाश कुछ दूर आगे जाने के बाद बाइक मोड़कर वापस नरेश के पास पहुंचे और उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद एक बदमाश ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली।चाबी छीने जाने का नरेश ने विरोध किया तो बदमाशों में से एक ने गोली चला दी। गोली लगने के बाद पीछे से मेला देखकर आ रहे दो बाइक सवार वहां पहुंचे। नरेश ने बदमाशों से कहा कि उसके लोग आ रहे हैं। इसके बाद तीनों बदमाश नीले रंग की अपाचे बाइक से मोबाइल लेकर फरार हो गए। पीछे से पहुंचे बाइक सवारों ने घटना की जानकारी स्थानीय लोगों और दुकानदारों को दी, जिसके बाद नरेश के परिजनों को सूचना मिली।

परिजन मौके पर पहुंचे और घायल नरेश को घनश्यामपुर सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रविवार को उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। सर्जिकल केयर यूनिट में उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, गोली के कुछ कण उसके पैर में रह गए हैं, जिन्हें उपचार के दौरान निकाला जाएगा। इधर, पुलिस को घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मधुबन गांव में सड़क किनारे नरेश का क्षतिग्रस्त मोबाइल मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन की जा रही है। नरेश शादीशुदा है और बिजली मिस्त्री के साथ निजी चालक का काम भी करता है। इसी से वह परिवार का भरण-पोषण करता है।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top