• Home
  • रेलवे
  • ग्रीन मिशन पर उतरा दानापुर रेल मंडल: पर्यावरण बचाने को चला महाअभियान, स्टेशनों से कॉलोनियों तक बजेगी जागरूकता की घंटी
Image

ग्रीन मिशन पर उतरा दानापुर रेल मंडल: पर्यावरण बचाने को चला महाअभियान, स्टेशनों से कॉलोनियों तक बजेगी जागरूकता की घंटी

बक्सर, 15 मई (विक्रांत) दानापुर रेल मंडल ने विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, दानापुर में आयोजित भव्य कार्यक्रम के साथ “विश्व पर्यावरण दिवस 2026 अभियान” का औपचारिक शुभारंभ किया गया। यह अभियान 15 मई से 5 जून 2026 तक लगातार चलाया जाएगा, जिसके तहत रेलवे स्टेशनों, कार्यालय परिसरों और रेलवे कॉलोनियों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक श्री विनोद कुमार ने की। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

दीप प्रज्वलन के साथ अभियान की शुरुआत हुई और उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा हरित वातावरण बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।मंडल रेल प्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण आज पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बन चुके हैं। ऐसे में रेलवे की जिम्मेदारी केवल यात्री सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी सक्रिय भूमिका निभाना समय की मांग है। उन्होंने वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वच्छता और सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने को जन आंदोलन बनाने की अपील की।

अभियान के तहत दानापुर मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों और कॉलोनियों में प्रतिदिन वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त परिसर अभियान और नुक्कड़ जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके साथ ही कर्मचारियों और आम लोगों के बीच पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने बताया कि स्टेशनों और कॉलोनियों में साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए विशेष कचरा निष्पादन अभियान भी चलाया जाएगा। इस पहल को लेकर रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। दानापुर मंडल का यह अभियान अब पर्यावरण सुरक्षा को जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Releated Posts

छपरा एक्सप्रेस में 36.25 लाख की नकदी बरामद: बैग लेकर जा रहा युवक हिरासत में, आयकर विभाग को दी गई सूचना

पटना, 12 जून (पटना डेस्क) रेलवे क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के दौरान जीआरपी बलिया…

रेलवे के आपातकालीन कोटे पर उठे सवाल, सांसदों के पत्र और दलाली के आरोप से मचा हड़कंप

समस्तीपुर, 11 जून (मोहम्मद जमशेद) पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में आपातकालीन आरक्षण कोटे को लेकर गंभीर…

135 करोड़ कमाने वाला आरा जंक्शन फिर भी उपेक्षित: 24 साल से नहीं रुकी पटना-इंदौर एक्सप्रेस, यात्रियों में बढ़ा आक्रोश

पटना, 11 जून (पटना डेस्क) पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख और सबसे अधिक राजस्व देने वाले स्टेशनों में…

उत्तर बिहार को मिलेगी रेलवे की नई रफ्तार, मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बछवाड़ा रेलखंड पर तीसरी लाइन का रास्ता साफ

समस्तीपुर, 11 जून (हर्षिता “अश्क”) उत्तर बिहार के लाखों रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top