• Home
  • मुख्य समाचार
  • गैस संकट ने मचाया पलायन का तूफान: ट्रेनों में ‘जानवरों’ की तरह लौट रहे मजदूर
Image

गैस संकट ने मचाया पलायन का तूफान: ट्रेनों में ‘जानवरों’ की तरह लौट रहे मजदूर

पटना, 03 अप्रैल (पटना डेस्क) देश में एलपीजी संकट ने एक बार फिर 2020 जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। COVID-19 pandemic के दौर की याद दिलाते हुए बिहार के रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ और अफरातफरी का माहौल है। दिल्ली, मुंबई, सूरत और वडोदरा से लौट रहे सैकड़ों प्रवासी मजदूर खचाखच भरी ट्रेनों में किसी तरह अपने घर पहुंच रहे हैं।

गया जंक्शन पर पहुंचे मजदूरों ने बताया कि विदेशों में चल रहे युद्ध के कारण गैस की भारी किल्लत हो गई है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी ठप पड़ गई। दिल्ली से लौटे कमलेश कुमार ने कहा कि गैस ब्लैक में 350 से 450 रुपये प्रति किलो तक बिक रही थी, जो उनके लिए असंभव था। वडोदरा से आए कारु यादव ने बताया कि फैक्ट्री मालिक पैसे देने को तैयार था, लेकिन बाजार में गैस ही नहीं थी।

सूरत से लौटे एक मजदूर ने कहा कि 15 दिनों तक गैस नहीं मिली, कुछ दिन होटल में गुजारा किया, लेकिन आखिरकार घर लौटना पड़ा। मजदूरों ने ट्रेन यात्रा को भी बेहद कष्टदायक बताया। उनका कहना है कि भीड़ इतनी थी कि “जानवरों की तरह लदकर” सफर करना पड़ा। संकट ने लाखों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का सवाल खड़ा कर दिया है।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top