• Home
  • मुख्य समाचार
  • गलत इंजेक्शन से गई जान: नर्सिंग होम में महिला की मौत पर बवाल, तोड़फोड़ और सड़क जाम से थमा शहर
Image

गलत इंजेक्शन से गई जान: नर्सिंग होम में महिला की मौत पर बवाल, तोड़फोड़ और सड़क जाम से थमा शहर

मुजफ्फरपुर, 28 अप्रैल (संतोष गुप्ता) शहर के जूरन छपरा स्थित एक निजी नर्सिंग होम में मंगलवार को इलाज के दौरान महिला की संदिग्ध मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल कर्मियों पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की और मुख्य सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा और वाहनों की लंबी कतार लग गई। मृतका की पहचान साहेबगंज निवासी सुनील कुमार की 24 वर्षीय पत्नी सीमा देवी के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, सीमा को स्वास्थ्य समस्या के कारण महिला रोग विशेषज्ञ को दिखाने लाया गया था। चिकित्सक ने दवा लिखने के बाद सोनोग्राफी कराने की सलाह दी। आरोप है कि सोनोग्राफी से पहले एक इंजेक्शन दिया गया, जिसके बाद सीमा की हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद अस्पताल कर्मियों ने जिम्मेदारी से बचने के लिए शव को एंबुलेंस में रखकर दूसरे अस्पताल ले जाने का नाटक किया और रास्ते में ही शव छोड़कर फरार हो गए।

इस घटना ने लोगों के गुस्से को और भड़का दिया।सूचना पर पहुंची एसडीपीओ नगर टू विनीता सिन्हा और ब्रह्मपुरा पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम समाप्त हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इधर, तीन छोटे बच्चों की मां की मौत से परिवार में मातम पसरा है।

Releated Posts

बिहार में बनेगा तीन नए गंगा पथों का विस्तृत नेटवर्क: छह जिलों की बदलेगी तस्वीर, सर्वे शुरू होने की तैयारी

पटना, 22 जुलाई (पटना डेस्क) बिहार में सड़क अवसंरचना को नई रफ्तार देने की दिशा में राज्य सरकार…

तेज रफ्तार बोलेरो का कहर: अधेड़ को रौंदकर चालक फरार, एनएच-80 पर दो घंटे तक लगा रहा जाम

पटना, 22 जुलाई (पटना डेस्क) लखीसराय के सूर्यगढा थाना क्षेत्र की रामपुर पंचायत के यादव टोला में बुधवार…

उत्तर बिहार को मिलेगी हवाई उड़ान की सौगात: 13 अगस्त को पताही एयरपोर्ट का शिलान्यास संभव, तेज हुई तैयारियां

मुजफ्फरपुर, 22 जुलाई (संतोष गुप्ता) उत्तर बिहार के बहुप्रतीक्षित पताही हवाई अड्डा परियोजना को जल्द नई उड़ान मिलने…

गांव पहुंचा पूरा प्रशासन: डीएम-एसपी ने सुनी जनता की फरियाद, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

समस्तीपुर, 21 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) जिले के सरायरंजन प्रखंड में सोमवार को आयोजित सहयोग शिविर आम लोगों के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top