• Home
  • मुख्य समाचार
  • आंगन मिलन कार्यक्रम को लेकर विभागों ने कसी कमर, स्वास्थ्य-पोषण सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर जोर
Image

आंगन मिलन कार्यक्रम को लेकर विभागों ने कसी कमर, स्वास्थ्य-पोषण सेवाओं की पहुंच बढ़ाने पर जोर

बक्सर, 25 सितंबर (विक्रांत) आंगन मिलन कार्यक्रम के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग, समेकित बाल विकास सेवाएं (आईसीडीएस) एवं जीविका के पदाधिकारियों और कर्मियों की संयुक्त सहभागिता से वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तीनों विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं का लाभ समुदाय तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। वेबिनार में सिविल सर्जन, बक्सर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस तथा जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका ने आंगन मिलन कार्यक्रम के उद्देश्यों, निर्धारित रूपरेखा और विभागीय जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न विभागों की मैदानी टीमों के बीच आपसी तालमेल और सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।बैठक के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा उनके परिवारों तक स्वास्थ्य, पोषण और जागरूकता से जुड़ी आवश्यक सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने मैदानी स्तर पर निर्धारित गतिविधियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के साथ-साथ उनकी प्रभावी निगरानी और नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।

वेबिनार में संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों से आंगन मिलन कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। अधिकारियों ने कहा कि जनभागीदारी और अंतर-विभागीय समन्वय के माध्यम से समुदाय तक सेवाओं की पहुंच को और सुदृढ़ किया जा सकता है। इसके लिए सभी संबंधित कर्मियों को अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने को कहा गया। बैठक में सिविल सर्जन, बक्सर, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आईसीडीएस, जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका के अलावा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जीविका के बीपीएम, स्वास्थ्य विभाग के सभी बीसीएम सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

वेबिनार के माध्यम से विभागों के बीच समन्वित प्रयासों को गति देने और कार्यक्रम की गतिविधियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में आवश्यक निर्देश दिए गए।

Releated Posts

चचरी पुल नहीं बना तो काल बना बलुआही धार, दो महिलाओं की डूबने से मौत

पटना, 25 सितम्बर (पटना डेस्क) अररिया के नरपतगंज प्रखंड अंतर्गत फुलकाहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर वार्ड संख्या 13…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 25, 2026

मंदार हिल का शर्मनाक वीडियो वायरल, बिहार में सियासी संग्राम तेज

पटना, 25 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार के बांका जिले के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मंदार हिल से सामने आए…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 25, 2026

जमुई पीड़िता की तस्वीर को लेकर सियासी विवाद, तेजस्वी और मीसा भारती ने उठाए सवाल

पटना, 25 सितम्बर (अविनाश कुमार) जमुई की नाबालिग पीड़िता और उसके स्वजन के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 25, 2026

NSS दिवस पर सेवा की मिसाल: बाढ़ पीड़ितों के लिए जुटाए ₹50 हजार, खाद्य सामग्री और कपड़े

बक्सर, 24 सितम्बर (विक्रांत) बिहार कृषि महाविद्यालय, सबौर के बैठक सभागार में 24 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय सेवा…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 24, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top