• Home
  • रेलवे
  • गर्मी में यात्रियों को बड़ी राहत: मथुरा होकर दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, मुंबई-गोरखपुर रूट पर बढ़ी सुविधा
Image

गर्मी में यात्रियों को बड़ी राहत: मथुरा होकर दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, मुंबई-गोरखपुर रूट पर बढ़ी सुविधा

गोरखपुर, 15 मई (अंकित यादव) भारतीय रेलवे ने ग्रीष्मकालीन भीड़ को देखते हुए यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी घोषणा की है। रेलवे प्रशासन ने बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बोरीवली ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन के संचालन का फैसला लिया है। खास बात यह है कि यह ट्रेन मथुरा जंक्शन से होकर गुजरेगी, जिससे मथुरा और आसपास के हजारों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 09157-09158 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर-बोरीवली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा।

यह गाड़ी 17 मई को बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी, जबकि 18 मई को गोरखपुर से वापसी करेगी। दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का ठहराव मथुरा जंक्शन पर सुनिश्चित किया गया है। इससे यात्रियों को गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रा में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा रेलवे ने 09075-09076 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस का भी संचालन शुरू किया है। इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 22 कोच लगाए गए हैं। इनमें सात शयनयान श्रेणी, 13 सामान्य द्वितीय श्रेणी, एक एलएसएलआरडी तथा एक जनरेटर सह लगेज यान शामिल है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इन ट्रेनों का संचालन किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे मुंबई, गोरखपुर और काठगोदाम रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को कंफर्म सीट और बर्थ मिलने में बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे की इस घोषणा के बाद यात्रियों में उत्साह देखा जा रहा है और टिकट बुकिंग को लेकर भी तेजी बढ़ गई है।

Releated Posts

नेपाल की बाढ़ से रेल मंडल में मचा हड़कंप: समस्तीपुर में हाई अलर्ट, ट्रैक-पुलों पर 24 घंटे नजर

समस्तीपुर, 27 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) नेपाल में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के…

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: गोरखपुर कैंट-उनौला दोहरीकरण से 31 अगस्त से कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों का बदला रूट

समस्तीपुर, 27 अगस्त (निज संवाददाता) रेलवे के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और परिचालन को सुगम बनाने के…

पटरियों के पास बच्चों की टोली बनेगी रेल साथी, पत्थरबाजी रोकने को आरपीएफ का बड़ा अभियान

बक्सर, 26 अगस्त (विक्रांत) रेलवे पटरियों और स्टेशनों के आसपास होने वाली पत्थरबाजी, अनधिकृत प्रवेश और अवरोध जैसी…

रेलवे की रसोई पर अब AI की पैनी नजर: रेल मदद होगा हाईटेक, घटिया खाना परोसने वालों पर कसेगा शिकंजा

नई दिल्ली, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) रेलवे यात्रियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण खान-पान सेवा उपलब्ध कराने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top