• Home
  • स्वास्थ्य
  • गर्मी में पेट की हर समस्या का रामबाण, ठंडा रायता सेहत के लिए बेहद फायदेमंद
Image

गर्मी में पेट की हर समस्या का रामबाण, ठंडा रायता सेहत के लिए बेहद फायदेमंद

पटना, 05 अप्रैल (पटना डेस्क) जैसे ही गर्मी का मौसम दस्तक देता है, शरीर में थकान, भूख में कमी और पेट से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती हैं। गैस, जलन और अपच जैसी परेशानियां आम हो जाती हैं। ऐसे में खानपान में ठंडक देने वाले और पाचन सुधारने वाले विकल्प शामिल करना बेहद जरूरी हो जाता है। इसी कड़ी में रायता एक आसान, स्वादिष्ट और असरदार समाधान बनकर उभर रहा है।

रायता न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि पेट को ठंडक देने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में भी अहम भूमिका निभाता है। खास बात यह है कि इसे घर की साधारण सामग्री से कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है। गर्मियों में हल्का और हेल्दी भोजन चाहने वालों के लिए यह एक परफेक्ट डिश है। इस खास रायते में दही, खीरा और पुदीना जैसे तत्व शामिल होते हैं, जो शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं। दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स पेट को साफ रखते हैं और पाचन को दुरुस्त करते हैं।

वहीं खीरा शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और पुदीना ताजगी के साथ ठंडक प्रदान करता है। रायता बनाने के लिए एक बाउल में ताजा दही को अच्छी तरह फेंट लें। इसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा डालें और उसका अतिरिक्त पानी निकाल दें। फिर बारीक कटा पुदीना, भुना जीरा पाउडर, काला नमक और स्वादानुसार नमक मिलाएं। चाहें तो हल्की काली मिर्च भी डाल सकते हैं। इसे अच्छी तरह मिलाकर कुछ देर के लिए ठंडा होने रखें। यह रायता पेट की गर्मी को शांत करता है, एसिडिटी और गैस से राहत दिलाता है और शरीर को हाइड्रेट बनाए रखता है। दाल-चावल, रोटी या पराठे के साथ इसका सेवन करने से भोजन संतुलित और पचने में आसान हो जाता है। गर्मी में सेहतमंद रहने के लिए यह एक सरल लेकिन बेहद असरदार उपाय साबित हो रहा है।

Releated Posts

10 साल में 11 हजार मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन का रिकॉर्ड, रोटरी जगदीश आई हॉस्पिटल में उमड़ा जनसैलाब

बक्सर, 21 जुलाई (विक्रांत) स्थानीय रोटरी जगदीश आई हॉस्पिटल परिसर में सोमवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर…

20 बेड की हाईटेक यूनिट पर लटका ताला: डुमरांव अस्पताल के औचक निरीक्षण में भड़के विधायक, डॉक्टरों की कमी पर जताई नाराजगी

बक्सर, 19 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल के शनिवार को हुए औचक निरीक्षण में स्वास्थ्य व्यवस्था की कई…

टीबी पर नालंदा का बड़ा वार: घर-घर स्क्रीनिंग अभियान, 1.12 लाख से अधिक लोगों की हुई जांच

नालंदा, 14 जुलाई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ स्वास्थ्य विभाग ने…

नहीं होगी इलाज में देर : नालंदा सदर अस्पताल में शुरू होगी अत्याधुनिक ICU सेवा, गंभीर मरीजों को मिलेगी नई जिंदगी

नालंदा, 29 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे इंतजार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top