• Home
  • मुख्य समाचार
  • खान सर पर और कसा कानूनी शिकंजा : चाचाओं ने खोला मोर्चा, डिग्री से लेकर कार्यशैली तक पर उठाए सवाल
Image

खान सर पर और कसा कानूनी शिकंजा : चाचाओं ने खोला मोर्चा, डिग्री से लेकर कार्यशैली तक पर उठाए सवाल

पटना, 08 जून (पटना डेस्क) पटना स्थित कोचिंग संस्थान खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए हमले और उसके बाद सुरक्षा गार्डों द्वारा कथित हवाई फायरिंग की घटना के बाद विवादों में घिरे फैजल खान उर्फ खान सर की मुश्किलें लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के उल्लंघन से जुड़े आरोपों में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अब उनके पारिवारिक सदस्य और पड़ोसी भी खुलकर उनके खिलाफ सामने आ गए हैं। उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित पैतृक गांव में उनके चाचाओं और स्थानीय लोगों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। खान सर के सगे चाचा निसार अहमद खान ने उनकी शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि उनके पास कोई विशेष डिग्री नहीं है।

उन्होंने कहा कि खान सर स्थानीय मिशन स्कूल में पढ़े हैं और उनके नाम से प्रचारित की जा रही डिग्रियां कथित तौर पर वास्तविक नहीं हैं। निसार अहमद के अनुसार, खान सर की सबसे बड़ी ताकत उनकी बोलने की शैली है, जिसके दम पर उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। वहीं, एक अन्य चाचा मोहम्मद इमरान ने भी तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “शिक्षा माफिया” और “नटवरलाल” तक करार दिया। इमरान का आरोप है कि ऑनलाइन कोचिंग के जरिए छात्रों को भ्रमित किया जा रहा है और सफलता के आंकड़ों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि खान सर पर धन और लोकप्रियता का प्रभाव साफ दिखाई देता है। पारिवारिक आरोपों के बीच गांव के कुछ पड़ोसियों ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि खान सर ने अपने प्रभाव और आर्थिक ताकत का इस्तेमाल कर लोगों को दबाव में लेने की कोशिश की। एक पड़ोसी ने दावा किया कि हालिया विवाद के दौरान उनके घर की बाउंड्री वॉल तक गिरा दी गई और विरोध करने वालों को डराने का प्रयास किया गया।उधर, पटना में दर्ज मामले को लेकर कानूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए खान सर की ओर से अग्रिम जमानत की तैयारी की जा रही है। उनके अधिवक्ता अरविंद कुमार महुआर ने कहा कि फायरिंग आत्मरक्षा में सुरक्षा कर्मियों द्वारा की गई थी और घटना में कोई घायल नहीं हुआ। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके मुवक्किल का नाम जानबूझकर मामले में शामिल कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। मामले को लेकर पुलिस जांच जारी है।

Releated Posts

पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा का महाकुंभ: 16,800 प्रतिमाओं पर कड़ा पहरा, 25 हजार जवानों ने संभाला मोर्चा

पटना, 18 अक्टूबर (अविनाश कुमार) मां दुर्गा के पट खुलते ही राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

शिक्षक-स्नातक चुनाव में राजद ने फूंका बिगुल, एक मंच से डॉ. संजीव और दिलीप कुमार का एनडीए पर हमला

नालंदा, 18 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में सुरक्षा शो: सड़कों पर उतरी पुलिस, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का भी लिया जायजा

बक्सर, 17 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top