• Home
  • Crime
  • खान सर के कोचिंग सेंटर पर गोलियों की बौछार, दो गार्ड घायल, बम से उड़ाने की धमकी से दहला पटना
Image

खान सर के कोचिंग सेंटर पर गोलियों की बौछार, दो गार्ड घायल, बम से उड़ाने की धमकी से दहला पटना

पटना, 03 जून (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और छात्रों तथा स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, घटना मुसल्लहपुर हाट थाना क्षेत्र में स्थित खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हुई। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस हमलावरों की पहचान करने और हमले के कारणों का पता लगाने में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला मारपीट से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे की वास्तविक वजह जल्द सामने लाई जाएगी। घटना के संबंध में खान सर ने बताया कि हाल ही में बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के परिणाम में उनके कोचिंग संस्थान के बड़ी संख्या में छात्र सफल हुए थे। इस उपलब्धि का जश्न मनाने के बाद सभी लोग घर लौट गए थे।

इसी दौरान फायरिंग की सूचना मिली। उन्होंने कहा कि जब वे मौके पर पहुंचे तो पता चला कि सुरक्षाकर्मी घायल हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल भेजा गया है। खान सर ने आशंका जताई कि इस घटना के पीछे कुछ प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संचालकों का हाथ हो सकता है। उनका आरोप है कि कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिए जाने से कुछ लोग नाराज हैं और छात्रों की बड़ी सफलता के बाद उनका आक्रोश बढ़ गया होगा। हालांकि, इन आरोपों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावर फायरिंग के दौरान कोचिंग सेंटर को बम से उड़ाने की धमकी देकर गए। परिसर में तोड़फोड़ किए जाने की भी बात सामने आई है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में भी इसी संस्थान पर देसी बम से हमला हुआ था, जिसमें संपत्ति को नुकसान पहुंचा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

Releated Posts

कारगिल चौक पर आधी रात गोलियों की गूंज से मचा हड़कंप: दहशत फैलाने निकले दो युवक दबोचे गए, कट्टा-कारतूस और बाइक बरामद

नालंदा, 17 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात फायरिंग की घटना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

चप्पल की कटिंग के नीचे छिपी थी शराब की बड़ी खेप: कैमूर में 80-90 लाख की विदेशी शराब जब्त, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार

पटना, 17 अक्टूबर (पटना डेस्क) बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्करों के नए-नए हथकंडे सामने आ रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

जमीन के लिए खून का रिश्ता हुआ तार-तार: भतीजे ने चाचा को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

मधुबनी, 17 अक्टूबर (आशीष यादव) जयनगर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर रिश्ते को शर्मसार कर देने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

टाइल्स के गोदाम में हो रहा था गांजे का खेल: 30 लाख की 2.25 क्विंटल खेप बरामद, तस्कर फरार

पटना, 17 अक्टूबर (पटना डेस्क) बिहार के औरंगाबाद जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top