• Home
  • Crime
  • खाद गोदाम में गार्ड की हत्या का पर्दाफाश: कर 338 बोरी लूटी खाद बरामद, ट्रक चालक समेत दो गिरफ्तार
Image

खाद गोदाम में गार्ड की हत्या का पर्दाफाश: कर 338 बोरी लूटी खाद बरामद, ट्रक चालक समेत दो गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर, 19 सितम्बर (संतोष गुप्ता) जिले के बेला थाना क्षेत्र स्थित एक निजी कंपनी के खाद एवं सीमेंट गोदाम में 10 सितंबर की रात सुरक्षा गार्ड शिवनारायण भगत की हत्या कर खाद लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए लूट में इस्तेमाल ट्रक और 338 बोरी खाद बरामद की है। मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद एफएसएल की टीम ने मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए थे। मृतक की पत्नी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।

इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले फकुली निवासी ट्रक चालक अर्जुन कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए गए ट्रक को जब्त कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, ट्रक का इस्तेमाल गोदाम से खाद लूटकर ले जाने में किया गया था।अर्जुन से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने मामले में मुख्य साजिशकर्ता के करीबी बताए जा रहे कुढ़नी निवासी दीपक कुमार को अहियापुर के बैरिया बस स्टैंड के समीप से गिरफ्तार किया। इसके बाद दोनों आरोपितों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पूर्वी चंपारण के एक ईंट-भट्ठे पर छापेमारी की। वहां से लूटी गई 338 बोरी खाद बरामद की गई। विरोध करने पर गार्ड की हत्या का आरोपएसएसपी के मुताबिक, पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस के समक्ष वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

पुलिस का कहना है कि लूट के दौरान सुरक्षा गार्ड ने विरोध किया था, जिसके बाद आरोपितों ने उसकी हत्या कर दी। हालांकि, मामले में पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दीपक कुमार का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। घटना में शामिल अन्य आरोपित अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बरामद खाद, ट्रक और अन्य साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top