• Home
  • स्थानीय समाचार
  • कौशल दिवस पर उमड़ा जनसैलाब: रामनंदन बाबू की 25वीं पुण्यतिथि पर गूंजे आदर्श और संकल्प के स्वर
Image

कौशल दिवस पर उमड़ा जनसैलाब: रामनंदन बाबू की 25वीं पुण्यतिथि पर गूंजे आदर्श और संकल्प के स्वर

समस्तीपुर, 16 अप्रैल (रंजीत कुमार) विभूतिपुर प्रखंड के चर्चित रघुनंदन उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय, समर्था में गुरुवार को पूर्व प्रधानाध्यापक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित स्मृति शेष रामनंदन प्रसाद सिंह की 25वीं पुण्यतिथि “कौशल दिवस” के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में शिक्षकों, छात्रों और गणमान्य लोगों की भारी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में स्थापित रामनंदन बाबू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। अतिथियों को स्वामी विवेकानंद की मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भावुक बना दिया, जिसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने हिन्दी, संस्कृत और मैथिली में गीत प्रस्तुत किए।

मुख्य अतिथि विधायक अजय कुमार ने कहा कि शिक्षक बनना आसान है, लेकिन रामनंदन बाबू जैसा बनना कठिन है। उन्होंने शिक्षकों से उनके आदर्शों को अपनाने और विद्यालय की खोई प्रतिष्ठा को लौटाने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा में राजनीति से दूर रहने की भी अपील की।

कार्यक्रम को बीडीओ सह प्रभारी बीईओ सुनील कुमार समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। वहीं भारत विकास ग्रुप के सीईओ रूपल सिन्हा ने ऑनलाइन जुड़कर अपने विचार रखे। समारोह में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Releated Posts

राजकीय डिग्री कॉलेज का औचक निरीक्षण: एसडीओ ने बांटी नामांकन रसीदें, छात्रों का बढ़ाया उत्साह

समस्तीपुर, 04 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) विद्यापति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मऊ बाजिदपुर उत्तर परिसर में संचालित राजकीय डिग्री कॉलेज,…

32 साल का इंतजार खत्म: विद्यापतिनगर को मिलेगा अपना प्रखंड भवन, सरकार ने 17.39 करोड़ किए मंजूर

समस्तीपुर, 04 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) तीन दशक से अधिक समय से स्थायी प्रखंड कार्यालय की मांग कर रहे…

मरी नहीं, जिंदा हूँ: वायरल वीडियो ने पलटी पूरी कहानी, प्रेमी संग सकुशल मिली छात्रा

समस्तीपुर, 30 जुलाई (मोहम्मद जमशेद) अपहरण, अज्ञात युवती का शव, परिवार का मातम, सोशल मीडिया पर वायरल प्रेम…

शादी समारोह में हादसा, मालवाहक गाड़ी की चपेट में आई छात्रा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

समस्तीपुर, 27 जून (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चोरा टभका पंचायत में शादी समारोह के दौरान हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top