• Home
  • Crime
  • ऑपरेशन मुस्कान का बड़ा कमाल, समस्तीपुर पुलिस ने 22 लाख के 89 मोबाइल लौटाए
Image

ऑपरेशन मुस्कान का बड़ा कमाल, समस्तीपुर पुलिस ने 22 लाख के 89 मोबाइल लौटाए

समस्तीपुर, 07 अगस्त (मोहम्मद जमशेद) बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान के तहत समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर सेल और डीआईयू की संयुक्त कार्रवाई में चोरी, झपटमारी और गुम हुए करीब 22 लाख रुपये मूल्य के 89 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) दुर्गेश दीपक और जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारी धनंजय कुमार ने किया। त्वरित कार्रवाई के लिए जिले में अनुमंडलवार छह मोबाइल रिकवरी टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने तकनीकी जांच और आसूचना संकलन के आधार पर मोबाइल बरामद किए।

रिकवरी में दलसिंहसराय टीम सबसे आगे रही, जिसने 27 मोबाइल बरामद किए। इसके अलावा सदर-1 टीम ने 19, सदर-2 ने 18, पटोरी ने 12, रोसड़ा ने 11 तथा साइबर थाना टीम ने 2 मोबाइल बरामद किए।अभियान में महिला पुलिस अधिकारियों का प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा। दलसिंहसराय थाना की मोबाइल रिकवरी प्रभारी रिचा सिंह के नेतृत्व में सबसे अधिक 15 मोबाइल बरामद किए गए, जबकि विद्यापतिनगर थाना की प्रभारी अमृता राज की टीम ने 10 मोबाइल बरामद कर सराहनीय कार्य किया।

पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। साथ ही तकनीकी शाखा के अन्य कर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा। समस्तीपुर पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन मुस्कान के तहत अब तक जिले में 1,909 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 46 लाख रुपये है। सभी मोबाइल कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए गए हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि चोरी और गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी के साथ-साथ साइबर अपराधों पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top