• Home
  • राष्ट्रीय
  • एलपीजी की आपूर्ति नहीं होगी बाधित, ग्लोबल संकट के बीच केंद्र की बड़ी राहत
Image

एलपीजी की आपूर्ति नहीं होगी बाधित, ग्लोबल संकट के बीच केंद्र की बड़ी राहत

नई दिल्ली, 10 अप्रैल (अशोक “अश्क) अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से ऊर्जा आपूर्ति पर संभावित असर की आशंकाओं के बीच भारत सरकार ने स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। सरकार ने साफ किया है कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और किसी भी तरह की घबराहट की जरूरत नहीं है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक, वैश्विक संकट के बावजूद ईंधन की उपलब्धता पर कोई असर नहीं पड़ा है।

लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक खरीदारी या स्टॉकिंग से बचें और केवल जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें। आपूर्ति और मांग में संतुलन बनाए रखने के लिए सरकार ने कई रणनीतिक बदलाव किए हैं। शहरी क्षेत्रों में गैस बुकिंग की अवधि 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन कर दी गई है, ताकि सभी उपभोक्ताओं को पर्याप्त समय और सुविधा मिल सके। घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए एलपीजी और पीएनजी की आपूर्ति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को ईंधन की सप्लाई में किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए अलग से निगरानी की जा रही है।

एलपीजी पर दबाव कम करने के लिए केंद्र ने कोयला और केरोसिन जैसे वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को भी बढ़ावा दिया है। संबंधित एजेंसियों को छोटे और मध्यम उपभोक्ताओं के लिए इन स्रोतों की आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। डिजिटल सेवाओं का विस्तार करते हुए सरकार ने एलपीजी बुकिंग और डिलीवरी सिस्टम को और मजबूत किया है। वर्तमान में 95 प्रतिशत बुकिंग ऑनलाइन हो रही है और 91 प्रतिशत डिलीवरी डीएसी प्रणाली के जरिए की जा रही है, जिससे गैस की हेराफेरी पर रोक लग रही है। 7 अप्रैल 2026 को एक ही दिन में 53.5 लाख घरेलू सिलेंडरों की आपूर्ति कर सरकार ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। साथ ही, कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए हजारों छापे मारे गए हैं और कई डिस्ट्रीब्यूटरों पर जुर्माना व निलंबन जैसी कार्रवाई की गई है।सरकार ने दोहराया है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और सभी सेवाएं बिना रुकावट जारी हैं। आम जनता को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और अफवाहों से दूर रहें।

Releated Posts

कठुआ में CISF कैंप में खूनी खेल: AK-47 से साथियों पर बरसायी गोलियां, चार जवानों की मौत

नई दिल्ली, 30 सितम्बर (सेंट्रल डेस्क) जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में मंगलवार को सीआईएसएफ कैंप के भीतर हुई…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 30, 2026

चार दशक बाद फिर चमका लखनऊ यूनिवर्सिटी का लॉ विभाग, विक्रम नाथ संभालेंगे CJI की कमान

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (अशोक “अश्क”) लखनऊ यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई पूरी करने के करीब चार दशक…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 27, 2026

जेनरेशन गटर से देश की ताकत तक: कंगना रनौत के बदले सुर, Gen Z पर नए बयान से फिर छिड़ी बहस

नई दिल्ली, 07 अगस्त (अशोक “अश्क”) अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयानों को…

ByByअशोक अश्क अगस्त 7, 2026

वीर सपूतों को सलाम: फाउंडेशन स्कूल में वीरों की गाथा सुन छलक पड़े आंसू

बक्सर, 31 जुलाई (विक्रांत) कारगिल विजय दिवस पर फाउंडेशन स्कूल, बक्सर का सभागार रविवार को राष्ट्रभक्ति, वीरता और…

ByByअशोक अश्क जुलाई 31, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top