• Home
  • मुख्य समाचार
  • एक पेड़ ने बुझा दी आधे शहर की रोशनी: आंधी के बाद डुमरांव में बिजली-पानी ठप, प्रशासनिक लापरवाही से जनता में उबाल
Image

एक पेड़ ने बुझा दी आधे शहर की रोशनी: आंधी के बाद डुमरांव में बिजली-पानी ठप, प्रशासनिक लापरवाही से जनता में उबाल

पटना, 30 अप्रैल (पटना डेस्क) डुमरांव नगर में बुधवार की शाम लगभग 4 बजे आई तेज आंधी-पानी ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। राजगढ़ चौक के समीप घनी आबादी के बीच खड़ा एक विशाल प्राचीन पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा जिससे बिजली की तारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और देखते ही देखते पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई शहर में बिजली नहीं होके से जलापूर्ति व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई। बिजली ठप होते ही नगर के दोनों जल मीनारों से पानी की सप्लाई रुक गई।

नगर परिषद द्वारा लगाए गए समरसेबल पंप भी बंद पड़ गए, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बीच भी आज शाम तक हालात नहीं सुधरे और लोग बूंद-बूंद पानी को तरसते नजर आए। इस घटना का असर ठठेरी बाजार, छठिया पोखरा रोड, राजगढ़ परिसर, बंधन पटवा रोड, तिवारी टोला, फूलचंद कानू पथ, श्री ठाकुर जी जवाहिर मंदिर रोड, निमेज टोला, जूठेरी गोड़ लेन, श्री लंगटू महादेव मंदिर रोड और दक्षिण टोला समेत कई मोहल्लों में देखने को मिल रहा है। इन इलाकों में आज दिनभर अंधेरा और पानी का संकट छाया रहा, जिससे जनजीवन पूरी तरह ठहर गया।

घटना के बाद प्रशासनिक उदासीनता ने लोगों के गुस्से को और भड़का दिया। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि घंटों बीत जाने के बावजूद न तो पेड़ हटाने की ठोस पहल हुई और न ही बिजली बहाल करने की गंभीर कोशिश की गई। स्थिति इतनी खराब है कि गुरुवार रात तक भी सामान्य होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है, जिससे आधे शहर को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ सकती है।

पूर्व विधायक अजीत कुमार सिंह ने वन विभाग, बिजली विभाग और नगर परिषद पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 24 घंटे बाद भी पेड़ नहीं हटाया जाना प्रशासन की नाकामी है। उन्होंने इसे जनता की समस्याओं के प्रति घोर लापरवाही करार दिया।

Releated Posts

चीनी मिल बंद, ओवरब्रिज अधूरा: समस्तीपुर में विकास को लेकर उबाल, 25 अक्टूबर को होगा पदयात्रा आंदोलन

समस्तीपुर, 18 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जिले में विकास की रफ्तार को लेकर एक बार फिर आवाज बुलंद होने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा का महाकुंभ: 16,800 प्रतिमाओं पर कड़ा पहरा, 25 हजार जवानों ने संभाला मोर्चा

पटना, 18 अक्टूबर (अविनाश कुमार) मां दुर्गा के पट खुलते ही राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में दुर्गापूजा…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

शिक्षक-स्नातक चुनाव में राजद ने फूंका बिगुल, एक मंच से डॉ. संजीव और दिलीप कुमार का एनडीए पर हमला

नालंदा, 18 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) पटना शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनता दल…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 18, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में सुरक्षा शो: सड़कों पर उतरी पुलिस, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का भी लिया जायजा

बक्सर, 17 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 17, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top