• Home
  • मुख्य समाचार
  • ईवीएम-वीवीपैट गोदाम पर प्रशासन की पैनी नजर, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Image

ईवीएम-वीवीपैट गोदाम पर प्रशासन की पैनी नजर, डीएम-एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर, 3 सितंबर (हर्षिता “अश्क”) विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच समस्तीपुर में ईवीएम एवं वीवीपैट गोदाम की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को ईवीएम एवं वीवीपैट गोदाम का निर्धारित मासिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों के निरीक्षण से गोदाम की सुरक्षा और निर्वाचन उपकरणों के सुरक्षित रख-रखाव को लेकर प्रशासन की गंभीरता साफ नजर आई। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, अग्नि सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक इंतजामों की पड़ताल की।

इस दौरान निर्वाचन उपकरणों के सुरक्षित भंडारण से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गोदाम की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निर्धारित प्रोटोकॉल और सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए तैनात कर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने का निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने और किसी भी परिस्थिति में लापरवाही नहीं बरतने को कहा।

निरीक्षण के दौरान अग्नि सुरक्षा इंतजामों की भी जानकारी ली गई। अग्निशमन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा गया। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने का निर्देश दिया।मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी रमेश कुमार वर्णवाल, अग्निशमन पदाधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि तथा सुरक्षा में तैनात कर्मी मौजूद रहे।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने में ईवीएम एवं वीवीपैट का सुरक्षित भंडारण और निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन बेहद महत्वपूर्ण है। सभी व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और एसओपी के अनुरूप हमेशा दुरुस्त रहनी चाहिए।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

भोज में शामिल होने निकले ग्रामीणों की नाव गंगा में पलटी: 13 की मौत से मचा कोहराम, बच्चों समेत कई लापता

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में भोज में शामिल होने जा रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top