• Home
  • मुख्य समाचार
  • ईद-उल-अजहा पर हाई अलर्ट: नालंदा में सुरक्षा का कड़ा पहरा, सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी
Image

ईद-उल-अजहा पर हाई अलर्ट: नालंदा में सुरक्षा का कड़ा पहरा, सोशल मीडिया पर 24 घंटे निगरानी

नालंदा, 25 मई (अविनाश पांडेय) आगामी ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए नालंदा पुलिस एवं जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार फ्लैग मार्च निकाले जा रहे हैं, ताकि असामाजिक तत्वों में भय और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे।बिहारशरीफ के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी सह एसडीपीओ संकेत कुमार ने बताया कि जिला, अनुमंडल और थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें पूरी कर ली गई हैं।

इन बैठकों में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों और समिति सदस्यों की समस्याएं सुनकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि त्योहार पूरी शांति और भाईचारे के माहौल में संपन्न हो। एसडीपीओ ने बताया कि जिले के सभी संवेदनशील स्थलों को चिन्हित कर वहां दंडाधिकारियों और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस लाइन में जवानों को दंगा नियंत्रण का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस द्वारा लगातार गश्ती अभियान और फ्लैग मार्च चलाया जा रहा है।

त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और भ्रामक पोस्ट पर भी प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। जिला स्तरीय सोशल मीडिया सेल को सक्रिय कर दिया गया है, जो व्हाट्सएप स्टेटस, वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट की 24 घंटे निगरानी करेगा। किसी भी आपत्तिजनक या संदिग्ध पोस्ट की सूचना तुरंत संबंधित थाने को देकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी सूचना की पुष्टि प्रशासनिक स्रोतों से ही करें। साथ ही किसी भी विवाद या समस्या की स्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय तुरंत पुलिस-प्रशासन को सूचित करें।

Releated Posts

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

अररिया में दिखेगी डॉल्फिन की छलांग: मीरगंज-त्रिशूलिया घाट पर बनेगा डॉल्फिन व्यू प्वाइंट, इको टूरिज्म को मिलेगा बूम

पटना, 29अगस्त (पटना डेस्क) परमान नदी के मीरगंज घाट और त्रिशूलिया घाट पर अब पर्यटकों को गांगेय डॉल्फिन…

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top