• Home
  • Crime
  • आरा में शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर जानलेवा हमला: डीपीएम समेत तीन पर लाठी-डंडों से हमला, दहशत में कर्मचारी
Image

आरा में शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर जानलेवा हमला: डीपीएम समेत तीन पर लाठी-डंडों से हमला, दहशत में कर्मचारी

पटना, 07 अगस्त (पटना डेस्क) बिहार के भोजपुर जिले के आरा स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर हुए हमले से हड़कंप मच गया। रतनपुर ओवरब्रिज के समीप सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) राहुल कुमार समेत तीन अधिकारियों पर बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों ने अधिकारियों की गाड़ी में भी जमकर तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे शिक्षा विभाग में आक्रोश फैल गया। पुलिस के अनुसार, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के अंतर्गत कार्यरत जिला कार्यक्रम प्रबंधक राहुल कुमार अपने दो सहयोगियों के साथ सरकारी कार्य समाप्त कर कार से लौट रहे थे। इसी दौरान रतनपुर ओवरब्रिज के पास एक दूसरी कार में सवार छह से अधिक लोगों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया।

इसके बाद सभी हमलावर लाठी-डंडों के साथ वाहन से उतरे और अधिकारियों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से अधिकारी संभल भी नहीं सके।हमले के दौरान अधिकारियों की कार के शीशे और अन्य हिस्सों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सभी हमलावर फरार हो चुके थे। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर और एक अन्य कर्मचारी को गंभीर चोटें आई हैं। घायल अधिकारियों ने बताया कि हमला पूरी तरह सुनियोजित था और हमलावरों का उद्देश्य उनकी हत्या करना प्रतीत हो रहा था।

घटना के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मुफस्सिल थाना पहुंचे तथा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध जताया।जिला शिक्षा पदाधिकारी मानवेंद्र कुमार राय ने भी थाना पहुंचकर घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि कार्यालय से लौट रहे जिला कार्यक्रम प्रबंधक और दो कर्मचारियों पर हमला बेहद गंभीर मामला है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है और पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है।मुफस्सिल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top