• Home
  • मुख्य समाचार
  • आम से चमकेगा बिहार: आम समागम-2026 का बजा बिगुल, लॉन्च हुआ थीम सॉन्ग, लोगो और भव्य ब्रोशर
Image

आम से चमकेगा बिहार: आम समागम-2026 का बजा बिगुल, लॉन्च हुआ थीम सॉन्ग, लोगो और भव्य ब्रोशर

बक्सर, 08 जून (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर में आगामी 27 एवं 28 जून को आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित “आम समागम-2026” को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को विश्वविद्यालय मुख्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह में कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने आम समागम-2026 के आधिकारिक प्रमोशनल सॉन्ग, लोगो एवं ब्रोशर का भव्य लोकार्पण किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के निदेशकगण, अधिष्ठाता, वैज्ञानिक, आयोजन समिति के सदस्य एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान आम समागम के लिए तैयार किए गए विशेष प्रमोशनल सॉन्ग का प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। गीत में बिहार की आम संस्कृति, किसानों की मेहनत, कृषि नवाचारों और आम की समृद्ध विरासत को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों ने इसे आयोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार का सशक्त माध्यम बताया।इस मौके पर जारी किए गए आधिकारिक लोगो में आम, कृषि, संस्कृति और समृद्धि के प्रतीकों को समाहित किया गया है। लोगो आयोजन की मूल भावना “स्वाद, संस्कृति और समृद्धि का संगम” को दर्शाता है।

साथ ही जारी ब्रोशर में कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यशालाओं, प्रतियोगिताओं, पुरस्कारों, प्रदर्शनी और सहभागिता से जुड़ी विस्तृत जानकारियां दी गई हैं। अपने संबोधन में कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने कहा कि आम समागम-2026 केवल कृषि मेला नहीं, बल्कि किसानों, वैज्ञानिकों, उद्यमियों और आम प्रेमियों को एक मंच पर जोड़ने वाला राष्ट्रीय स्तर का महोत्सव है। उन्होंने कहा कि भागलपुर सहित बिहार की आम उत्पादन परंपरा देशभर में विशिष्ट पहचान रखती है और यह आयोजन आम उत्पादन, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन तथा कृषि उद्यमिता को नई दिशा देगा। उन्होंने बताया कि समागम का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना, उत्कृष्ट आम उत्पादकों को सम्मानित करना तथा आम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना है।

कुलपति ने सभी अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उल्लेखनीय है कि 27 एवं 28 जून को आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन बिहार के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यशाला, आम प्रदर्शनी, किसान-वैज्ञानिक सम्मान, बेस्ट मैंगो फार्मर अवार्ड, महिला आम उत्पादक सम्मान, मैंगो ईटिंग प्रतियोगिता, उत्पाद लोकार्पण, पुस्तक विमोचन, फिल्म लॉन्च तथा स्मारिका प्रकाशन जैसे आकर्षक आयोजन होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन को विश्वास है कि आम समागम-2026 बिहार को आम उत्पादन की राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top