• Home
  • मुख्य समाचार
  • आंगनबाड़ी कर्मियों की पटना में हुंकार, सरकारी दर्जे और सम्मानजनक मानदेय के लिए देशव्यापी हड़ताल की तैयारी
Image

आंगनबाड़ी कर्मियों की पटना में हुंकार, सरकारी दर्जे और सम्मानजनक मानदेय के लिए देशव्यापी हड़ताल की तैयारी

पटना, 22 सितंबर (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन (एटक से संबद्ध) का दो दिवसीय छठा राज्य सम्मेलन रविवार को पटना के विद्यापति भवन में संपन्न हो गया। 19 और 20 सितंबर को आयोजित सम्मेलन में सेविका-सहायिकाओं की विभिन्न मांगों को लेकर व्यापक चर्चा हुई और कई प्रस्ताव पारित किए गए। सम्मेलन में नई राज्य कमिटी का भी गठन किया गया।सम्मेलन की अध्यक्षता चंद्रावती देवी, पूनम श्रीवास्तव, कुमारी निर्मला, लीलावती देवी एवं अंजू सिंह कुशवाहा की अध्यक्ष मंडली ने की।

उद्घाटन निखिल ओड़िसा आंगनबाड़ी कर्मी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष एवं एटक नेशनल वर्किंग कमेटी सदस्य कॉमरेड विजय जेना ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का स्वागत चंद्रावती देवी, कुमार विंदेश्वर सिंह, गौतम कुमार सिंह, नंदजी सिंह एवं संजय कुमार भारती ने किया।ऑल इंडिया आंगनबाड़ी वर्कर्स फेडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधान पार्षद कॉमरेड उषा सहनी, एटक बिहार अध्यक्ष गजनफर नबाब, महासचिव अजय कुमार समेत कई अतिथियों ने सम्मेलन को संबोधित किया।

उद्घाटन भाषण में विजय जेना ने कहा कि आईसीडीएस परियोजना के 50 वर्ष पूरे होने के बावजूद सेविका-सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिला है और सम्मानजनक मानदेय भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने अधिकारों के लिए एकजुट संघर्ष का आह्वान किया। उषा सहनी ने कहा कि देशव्यापी हड़ताल की तैयारी चल रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती से ही निर्णायक लड़ाई संभव है। गजनफर नबाब ने 28 सितंबर को प्रस्तावित राजभवन मार्च में बड़ी संख्या में सेविका-सहायिकाओं से शामिल होने की अपील की।

अजय कुमार ने भी मांगों की प्राप्ति के लिए संघर्ष को जरूरी बताया और एटक की ओर से सहयोग का भरोसा दिया।सम्मेलन में निवर्तमान महासचिव ने प्रतिवेदन पेश किया, जिस पर बड़ी संख्या में सेविकाओं ने चर्चा में भाग लिया। एफआरएस एवं ऑनलाइन कार्यों के सुचारु संचालन के लिए प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर डाटा एंट्री ऑपरेटर नियुक्त करने समेत कई प्रस्ताव पारित किए गए। नई राज्य कमिटी में चंद्रावती देवी को पुनः अध्यक्ष, पूनम श्रीवास्तव को कार्यकारी अध्यक्ष तथा अंजू सिंह कुशवाहा, सूर्यकांति देवी और संजय कुमार भारती को उपाध्यक्ष चुना गया।

कुमार विंदेश्वर सिंह को महासचिव, कुमारी निर्मला, संगीता झा एवं लीलावती देवी को सचिव और गौतम कुमार सिंह को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष बनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष उषा सहनी और अरवल के नलिन शर्मा को संरक्षक बनाया गया।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top