• Home
  • मुख्य समाचार
  • NEET-UG 2026 पर प्रशासन की कड़ी नजर: 3,804 परीक्षार्थियों के लिए अभेद सुरक्षा घेरा, गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई
Image

NEET-UG 2026 पर प्रशासन की कड़ी नजर: 3,804 परीक्षार्थियों के लिए अभेद सुरक्षा घेरा, गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई

नालंदा, 19 जून (अविनाश पांडेय) 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) को लेकर नालंदा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई होगी। परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा को लेकर समाहरणालय स्थित हरदेव भवन में प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता राजीव रंजन कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में संयुक्त ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सभी प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, स्कॉर्ट पार्टी, पुलिस बल एवं परीक्षा केंद्राधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रभारी जिला पदाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित परीक्षा की विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इस वर्ष कुल 3,804 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।परीक्षा के सफल संचालन के लिए सात स्टैटिक दंडाधिकारी, सात स्कॉर्ट पार्टी, पुलिस पदाधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। प्रत्येक परीक्षार्थी की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रशासन ने परीक्षा से संबंधित शिकायतों और सूचनाओं के लिए जिला नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया है। इसके लिए टोल-फ्री नंबर 18003456323 जारी किया गया है, जहां प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी पूरे समय उपलब्ध रहेंगे। परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर लगातार वीडियोग्राफी कराई जाएगी। वहीं केंद्रों के 500 गज के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगी। अनधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही और भीड़ जुटाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।प्रशासन ने सभी अधिकारियों को परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले केंद्रों पर पहुंचने का निर्देश दिया है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

Releated Posts

प्रशांत किशोर की पढ़ाई पर उठे सवालों का खुला राज: चुनावी हलफनामे ने खोले शिक्षा के पन्ने, बिहार से फ्रांस तक का सफर आया सामने

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में इन दिनों जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर…

बिहार में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग: 2,178 करोड़ की मांग, 3305 मेगावाट सोलर परियोजनाओं से बदलेगी बिजली की तस्वीर

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने की…

शाम्हो की किस्मत बदलने की तैयारी! रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे से मिलेगा बेगूसराय का सीधा रास्ता, गंगा पर बनेगा मेगा पुल

बेगूसराय, 14 जुलाई (धरम कुमार) बेगूसराय जिले के शाम्हो दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए वर्षों पुराना सपना…

खान सर को बड़ी राहत: चर्चित कोचिंग फायरिंग-तोड़फोड़ मामले में कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

पटना, 13 जुलाई (अविनाश कुमार) पटना के बहुचर्चित कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में चर्चित शिक्षक खान सर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top