• Home
  • मुख्य समाचार
  • समस्तीपुर में युवा प्रतिभाओं का धमाल, मंच पर बिखरे सुर-ताल और हुनर के रंग
Image

समस्तीपुर में युवा प्रतिभाओं का धमाल, मंच पर बिखरे सुर-ताल और हुनर के रंग

समस्तीपुर, 06 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) समस्तीपुर कॉलेज परिसर मंगलवार को युवा प्रतिभाओं की शानदार प्रस्तुतियों का गवाह बना। कला संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिभागियों, कलाकारों और कला प्रेमियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि कला और संस्कृति हमारी समृद्ध विरासत, परंपरा और सामाजिक पहचान का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे आयोजन युवाओं और स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराते हैं। उन्होंने कहा कि कला केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है।

जिलाधिकारी ने कहा कि समस्तीपुर की सांस्कृतिक विरासत बेहद समृद्ध है और यहां विभिन्न कला विधाओं में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। उन्होंने प्रतिभागियों से आत्मविश्वास, अनुशासन और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का आह्वान किया।दो दिवसीय उत्सव में गायन, वादन, नृत्य और वक्तृता सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिभागियों ने हुनर का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियों में सुर-संगीत की मधुरता, नृत्य में सांस्कृतिक विविधता और वक्तृता में युवाओं की अभिव्यक्ति क्षमता देखने को मिली।

इससे कॉलेज परिसर में उत्सवी माहौल बना रहा।जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य जिले की कला परंपराओं को बढ़ावा देना और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देना है। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, आयुक्त गौतम कुमार, एसडीओ राकेश कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। मंच संचालन अनंत कुमार राय ने किया।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top