• Home
  • मुख्य समाचार
  • डबल इंजन सरकार पर PK का बड़ा हमला: शिक्षकों-स्नातकों से किए दो बड़े ऐलान, बोले- जाति-धर्म से ऊपर उठकर करें मतदान
Image

डबल इंजन सरकार पर PK का बड़ा हमला: शिक्षकों-स्नातकों से किए दो बड़े ऐलान, बोले- जाति-धर्म से ऊपर उठकर करें मतदान

दरभंगा, 01 अक्टूबर (अजय राय) बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर गुरुवार को दरभंगा पहुंचे और शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी एसपी राय और डॉ. इम्तियाज नूरानी के नामांकन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शिक्षा, रोजगार और सरकार की नीतियों को लेकर तीखे सवाल उठाए। जन सुराज ने हाल ही में दरभंगा स्नातक सीट पर रवींद्र यादव की जगह डॉ. इम्तियाज नूरानी को प्रत्याशी बनाया है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि डबल इंजन सरकार के बावजूद शिक्षा और रोजगार की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने शिक्षकों और स्नातकों से जाति-धर्म से ऊपर उठकर जन सुराज के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।पीके ने शिक्षकों और युवाओं के लिए दो बड़े ऐलान भी किए। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को लोकसभा चुनाव से पहले सातवां वेतनमान दिलाना तथा प्रत्येक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से 10 हजार युवाओं को नौकरी दिलाना उनकी व्यक्तिगत गारंटी है।

रोजगार का मुद्दा जन सुराज के एमएलसी चुनाव अभियान में प्रमुखता से उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर भी प्रशांत किशोर ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें हटाना चाहती है तो बैलेट पेपर पर एनडीए के साथी को हराए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि बिहार पर ऐसे व्यक्ति को थोपा गया है, जिसे जनता स्वीकार नहीं करती।

दरभंगा में पीके के इस बयान के बाद चुनावी माहौल और गरमा गया है। बिहार विधान परिषद की संबंधित सीटों पर मतदान 23 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

भोज में शामिल होने निकले ग्रामीणों की नाव गंगा में पलटी: 13 की मौत से मचा कोहराम, बच्चों समेत कई लापता

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में भोज में शामिल होने जा रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top