• Home
  • मुख्य समाचार
  • समस्तीपुर में जनसंवाद का बड़ा असर: डीएम के सामने उमड़ी फरियाद, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का अल्टीमेटम
Image

समस्तीपुर में जनसंवाद का बड़ा असर: डीएम के सामने उमड़ी फरियाद, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का अल्टीमेटम

समस्तीपुर, 21 सितम्बर (हर्षिता “अश्क”) जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आम लोगों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों और मांगों से संबंधित आवेदन सीधे जिलाधिकारी के समक्ष सौंपे। डीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया।

जन संवाद में भूमि एवं राजस्व, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, बिजली, सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों से जुड़े मामले सामने आए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक आवेदक की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की नियमानुसार जांच कर समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

डीएम ने कहा कि जन संवाद का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनके समाधान की प्रक्रिया को प्रभावी एवं त्वरित बनाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन संवाद में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई करें। जिन मामलों में दूसरे विभागों अथवा उच्चतर स्तर से कार्रवाई की आवश्यकता है, उनमें संबंधित कार्यालयों से समन्वय स्थापित कर समाधान की दिशा में पहल की जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि जन शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। प्रत्येक आवेदन की स्थिति का नियमित अनुश्रवण करने को भी कहा गया। सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मामलों में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा साक्षी को आवश्यक कार्रवाई एवं अनुश्रवण का निर्देश दिया गया।

वहीं भूमि एवं राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित राजस्व पदाधिकारियों को कार्रवाई करने को कहा गया।कार्यक्रम में अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी विष्णु देव मंडल, राजस्व प्रभारी धर्मराज समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top