• Home
  • मुख्य समाचार
  • सड़क निर्माण में खामियां उजागर: जांच के बाद मचा हड़कंप, अफसर ने दिए सुधार के सख्त निर्देश
Image

सड़क निर्माण में खामियां उजागर: जांच के बाद मचा हड़कंप, अफसर ने दिए सुधार के सख्त निर्देश

बक्सर, 21 सितम्बर (विक्रांत) डुमरांव शहर के शक्ति द्वार से जंगलीनाथ शिव मंदिर मार्ग होते हुए एनएच-922 को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण में अनियमितता और गुणवत्ता को लेकर शिकायत के बाद जांच की गई। जांच के दौरान निर्माण कार्य में कुछ खामियां सामने आने पर संबंधित कर्मियों को सुधार के निर्देश दिए गए।

सामाजिक कार्यकर्ता अजय राय ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग को लेकर डुमरांव एसडीएम राजीव कुमार को ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद ग्रामीण कार्य विकास विभाग के सहायक अभियंता श्रीकांत कुमार निर्माणाधीन सड़क का जायजा लेने मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और सामने आई कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। साथ ही निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पूरी तरह पालन करने को लेकर संबंधित कर्मियों को सख्त हिदायत दी।

जांच के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता अजय राय समेत स्थानीय लोग मौजूद रहे। लोगों ने सहायक अभियंता से सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण और टिकाऊ तरीके से कराने की मांग की। स्थानीय लोगों ने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए, क्योंकि सड़क का उपयोग प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग करते हैं।अजय राय ने सड़क निर्माण का एस्टीमेट सार्वजनिक करने की मांग भी की। उनका कहना है कि एस्टीमेट सार्वजनिक होने से स्थानीय लोगों को सड़क निर्माण की लागत, निर्धारित प्रावधानों और गुणवत्ता संबंधी मानकों की जानकारी मिल सकेगी।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह सड़क क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। ऐसे में निर्माण में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता होने पर सड़क की मजबूती और टिकाऊपन प्रभावित हो सकता है। जांच के बाद विभागीय स्तर पर दिए गए सुधार के निर्देश से निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों के बीच निगरानी बढ़ने की उम्मीद है।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

भोज में शामिल होने निकले ग्रामीणों की नाव गंगा में पलटी: 13 की मौत से मचा कोहराम, बच्चों समेत कई लापता

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में भोज में शामिल होने जा रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top