• Home
  • मुख्य समाचार
  • सूर्य घर योजना में बैंकिंग अड़ंगा, 21 हजार परिवारों के लक्ष्य के बीच कई बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की तैयारी
Image

सूर्य घर योजना में बैंकिंग अड़ंगा, 21 हजार परिवारों के लक्ष्य के बीच कई बैंक शाखाओं पर कार्रवाई की तैयारी

समस्तीपुर, 20 सितम्बर (हर्षिता “अश्क”) पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले में रफ्तार देने की कवायद के बीच कई बैंक शाखाओं द्वारा लाभुकों के ऋण आवेदन लंबित अथवा अस्वीकृत किए जाने का मामला सामने आया है। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित शाखाओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई के लिए प्रस्ताव सक्षम प्राधिकार को भेजा है। जिले में योजना के तहत 21 हजार लाभुकों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें समस्तीपुर विद्युत प्रमंडल को 9,460, दलसिंहसराय को 6,765 और रोसड़ा को 4,775 लाभुकों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य मिला है।

जानकारी के अनुसार एसबीआई की ताजपुर शाखा में 22 आवेदन सिबिल स्कोर के आधार पर अस्वीकृत किए जाने की बात सामने आई है। जबकि निर्धारित प्रावधानों के अनुसार केवल सिबिल स्कोर के आधार पर पीएम सूर्य घर योजना का आवेदन अस्वीकृत नहीं किया जाना है। केनरा बैंक की कस्बे आहार शाखा में 22 आवेदन लंबित पाए गए। एसबीआई की विभूतिपुर, पटोरी और काशीपुर शाखाओं में भी आवेदन लंबित अथवा अस्वीकृत होने की स्थिति सामने आई है।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सरायरंजन शाखा में लाभुकों से जमीन स्वामित्व प्रमाण-पत्र मांगे जाने की शिकायत मिली। ग्रामीण बैंक, खजुरी शाखा में सब्सिडी राशि को ऋण की पूर्ण अदायगी तक रोकने की शिकायत भी सामने आई है। पीएनबी, नारघोगी शाखा में आवेदन लंबे समय से लंबित होने की जानकारी मिली।

विभाग अब बैंक अधिकारियों के साथ समन्वय बढ़ाकर आवेदनों का त्वरित निष्पादन कराने में जुटा है। योजना का लक्ष्य रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देकर परिवारों को स्वच्छ ऊर्जा और बिजली खर्च में राहत उपलब्ध कराना है।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

गैस सिलेंडर लीक होते ही मचा हाहाकार: भीषण आग में 18 वर्षीय युवती और मासूम की मौत, 25 लोग झुलसे

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में मंगलवार की शाम घरेलू गैस सिलेंडर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

नवंबर से धान खरीद की तैयारी तेज: 50 लाख टन का लक्ष्य, गरीबों के राशन पर सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फरमान

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार में धान खरीद की प्रक्रिया को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

भोज में शामिल होने निकले ग्रामीणों की नाव गंगा में पलटी: 13 की मौत से मचा कोहराम, बच्चों समेत कई लापता

पटना, 14 अक्टूबर (अविनाश कुमार) बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में भोज में शामिल होने जा रहे…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top