• Home
  • Crime
  • पटना में खौफनाक वारदात, बेटे ने माँ को जिंदा जलाकर मार डाला
Image

पटना में खौफनाक वारदात, बेटे ने माँ को जिंदा जलाकर मार डाला

पटना, 20 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार की राजधानी पटना के खाजेकला थाना क्षेत्र के दीवान मोहल्ले में शनिवार देर रात करीब 2:25 बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। 60 वर्षीय रेखा देवी, पति ननकी साहनी, की कथित तौर पर जलाकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मृतका के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, रेखा देवी दीवान मोहल्ले में मकान मालिक बसंत लाल के घर में रहती थीं। देर रात आग लगने की घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही खाजेकला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पटना सिटी के सहायक पुलिस अधीक्षक राज किशोर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रेखा देवी की उनके बेटे द्वारा कथित तौर पर जलाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। वारदात के पीछे की वजह, आग लगने की परिस्थितियों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top