• Home
  • मुख्य समाचार
  • महिला आयोग के रजत जयंती समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: एक करोड़ महिलाओं को रोजगार का लक्ष्य, बेटियों को पीएचडी के लिए हर माह मिलेंगे 10 हजार
Image

महिला आयोग के रजत जयंती समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान: एक करोड़ महिलाओं को रोजगार का लक्ष्य, बेटियों को पीएचडी के लिए हर माह मिलेंगे 10 हजार

पटना, 20 सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार सरकार एक करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को बिहार राज्य महिला आयोग के 25वें स्थापना दिवस समारोह में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार का जोर महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के साथ उच्च शिक्षा और सुरक्षा के अवसर बढ़ाने पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘जीविका’ और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के माध्यम से महिलाएं सिलाई, मुर्गी पालन, बकरी पालन समेत विभिन्न आर्थिक गतिविधियों से जुड़ रही हैं। सरकार का लक्ष्य रोजगार के अवसरों का दायरा और व्यापक करना है।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के लिए पोशाक योजना में जीविका दीदियों द्वारा तैयार पोशाक उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है, जिससे महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार ने बड़ा लक्ष्य रखा है। मुख्यमंत्री के अनुसार ‘बालिका पीएचडी फेलोशिप’ के तहत हर वर्ष 1,000 छात्राओं को उच्च शिक्षा और शोध के लिए प्रतिमाह 10 हजार रुपये की सहायता देने का लक्ष्य है। महिलाओं के लिए समर्पित विश्वविद्यालय स्थापित करने की दिशा में भी काम चल रहा है।

महिला सुरक्षा पर मुख्यमंत्री ने ‘पुलिस दीदी’ पहल का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा के लिए स्कूल-कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों के आसपास महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है। समारोह में आयोग की 25 वर्षों की यात्रा पर आधारित लघु फिल्म प्रदर्शित की गई तथा विशेष डाक टिकट और स्मारिका का विमोचन भी हुआ।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top