• Home
  • Crime
  • मुंगेर में छात्र की गोली मारकर हत्या, बहन से छेड़खानी के विवाद से जुड़ा है मामला
Image

मुंगेर में छात्र की गोली मारकर हत्या, बहन से छेड़खानी के विवाद से जुड़ा है मामला

मुंगेर, 19 सितम्बर (प्रभात कुमार यादव) शहर के नौलखा निवासी टाउन उच्च विद्यालय के छात्र इशांत कुमार की शनिवार को बिजली आपूर्ति कार्यालय के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। इशांत के पिता चंदन कुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं और बेटे को उच्च शिक्षा दिलाकर अफसर बनाने का सपना देख रहे थे। स्वजनों के अनुसार, शनिवार को स्कूल से लौटने के कुछ देर बाद इशांत के दोस्त ऋतुराज ने उसे बताया कि निरंजन कुमार और आयुष कुमार ने जरूरी बातचीत के लिए बिजली कार्यालय के पास बुलाया है। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद निरंजन ने इशांत की कनपटी में गोली मार दी। गोली लगने के बाद साथी उसे निजी क्लीनिक ले गए, जहां से गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर किया गया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।इशांत दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था।

उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पिता, मां और छोटे भाई-बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में इशांत का स्कूल बैग और किताबें रखी हैं, लेकिन परिवार के लिए पढ़ाई और भविष्य से जुड़े सपने अब मातम में बदल गए हैं।बहन से छेड़खानी के विरोध का बताया जा रहा विवादपरिजनों के मुताबिक, करीब दो माह पहले इशांत की बहन के साथ छेड़खानी को लेकर निरंजन और आयुष से विवाद हुआ था। आरोप है कि इशांत ने इसका विरोध किया था। इसके बाद परिवार ने दोनों बच्चों का संबंधित कोचिंग जाना बंद करा दिया था। स्वजनों का आरोप है कि इसी विवाद के बाद समझौते के बहाने इशांत को बुलाया गया और गोली मार दी गई।

घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। पुलिस के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top