• Home
  • मुख्य समाचार
  • स्वच्छ शहर की तैयारी, समस्तीपुर में नए नियमों पर अफसरों और जनप्रतिनिधियों की क्लास
Image

स्वच्छ शहर की तैयारी, समस्तीपुर में नए नियमों पर अफसरों और जनप्रतिनिधियों की क्लास

समस्तीपुर, 18 सितम्बर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर के संकल्प को जमीन पर उतारने के लिए शुक्रवार को विधि महाविद्यालय, समस्तीपुर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें विभिन्न नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों और कार्यपालक पदाधिकारियों ने आधुनिक कचरा प्रबंधन की तकनीक और नए नियमों की जानकारी ली।

कार्यशाला का उद्घाटन महापौर अनीता राम, उप महापौर रामबालक पासवान, डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह, नगर आयुक्त गौतम कुमार और उप नगर आयुक्त विभूति कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डीडीसी ने कहा कि कचरा प्रबंधन केवल नगर निकायों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आम नागरिकों की साझा जवाबदेही है। घर से ही कचरे का पृथक्करण और वैज्ञानिक निस्तारण जरूरी है।

महापौर ने नियमित कचरा उठाव के साथ जनजागरूकता और जनभागीदारी पर जोर दिया। नगर आयुक्त ने कहा कि नियमों की जानकारी से निकायों की कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी होगी। मुख्य प्रशिक्षक डॉ. संजय गुप्ता ने स्रोत पर कचरा अलग करने से लेकर संग्रहण, परिवहन, प्रसंस्करण, पुनर्चक्रण, पुनः उपयोग और सुरक्षित निस्तारण की प्रक्रिया को उदाहरणों के साथ समझाया।

प्रतिभागियों ने सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाएं दूर कीं।उप महापौर ने वार्ड स्तर पर जागरूकता अभियान तेज करने की बात कही। संचालन शिक्षक सुभीत कुमार सिंह ने किया। अंत में नगर आयुक्त ने प्रतिभागियों एवं स्वच्छता पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top