• Home
  • रेलवे
  • पाटलिपुत्र स्टेशन पर वंदे भारत का ठहराव शुरू: पटना पश्चिम के यात्रियों को बड़ी सौगात, 2 मिनट में होगा आवागमन
Image

पाटलिपुत्र स्टेशन पर वंदे भारत का ठहराव शुरू: पटना पश्चिम के यात्रियों को बड़ी सौगात, 2 मिनट में होगा आवागमन

बक्सर, 13 सितम्बर (विक्रांत) पटना पश्चिम क्षेत्र के यात्रियों के लिए रविवार को बड़ी रेल सुविधा की शुरुआत हुई। 13 सितंबर 2026 से दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का पाटलिपुत्र जंक्शन स्टेशन पर ठहराव शुरू हो गया। ट्रेन संख्या 26302 के ठहराव का शुभारंभ बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, पाटलिपुत्र सांसद रविशंकर प्रसाद और दीघा विधायक संजीव चौरसिया ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।नई व्यवस्था के तहत ट्रेन संख्या 26302 दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस पाटलिपुत्र स्टेशन पर शाम 17:21 बजे पहुंचेगी और महज दो मिनट के ठहराव के बाद 17:23 बजे जोगबनी के लिए रवाना होगी।

वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 26301 जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस का पाटलिपुत्र स्टेशन पर ठहराव 14 सितंबर से शुरू होगा। यह ट्रेन सुबह 11:11 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी और 11:13 बजे आगे के लिए रवाना होगी।पाटलिपुत्र स्टेशन पर वंदे भारत के ठहराव को लेकर स्थानीय यात्रियों में खुशी का माहौल रहा। माना जा रहा है कि इस सुविधा से पटना पश्चिम इलाके के लोगों को तेज और सुविधाजनक रेल यात्रा का सीधा लाभ मिलेगा। यात्रियों को वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेन पकड़ने के लिए दूसरे स्टेशन तक जाने की परेशानी भी कम होगी।

उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में यात्री, स्थानीय नागरिक, मंडल के अधिकारी और रेल कर्मचारी मौजूद रहे। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ समेत अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।वंदे भारत के इस नए ठहराव को क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। लंबे समय से बेहतर रेल कनेक्टिविटी की जरूरत महसूस कर रहे पटना पश्चिम के लोगों को अब पाटलिपुत्र स्टेशन से ही इस आधुनिक ट्रेन की सुविधा मिल सकेगी।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top