पटना, 13 सितम्बर (पटना डेस्क) भोजपुर में महज 12 घंटे के भीतर दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई हत्याओं ने पूरे जिले को दहला दिया है। एक वारदात में ‘सूखा नशा’ यानी हिरोइन और गांजा के कारोबार का विरोध करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद जफी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरी घटना में पुरानी दुश्मनी के चलते 19 वर्षीय धनजी यादव की गला घोंटकर जान ले ली गई।

दोनों घटनाओं के बाद लोगों का आक्रोश सड़क पर उतर आया।पहली वारदात चरपोखरी थाना क्षेत्र के गड़हनी बाजार स्थित इस्लामगंज मोहल्ले की है। शुक्रवार देर शाम 45 वर्षीय मोहम्मद जफी अपने घर पर थे। इसी दौरान हथियारबंद बदमाश घर में घुसे और उन्हें गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें आरा के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जफी नशे के कारोबार के खिलाफ आवाज उठाते थे। दो दिन पहले ही नशे पर रोक को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच बैठक
















