• Home
  • मुख्य समाचार
  • नेपाल त्रासदी और बिहार की बाढ़ के बीच माले का राहत अभियान तेज, डुमरांव बाजार में जुटाया सहयोग
Image

नेपाल त्रासदी और बिहार की बाढ़ के बीच माले का राहत अभियान तेज, डुमरांव बाजार में जुटाया सहयोग

बक्सर, 12 सितम्बर (विक्रांत) नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक त्रासदी और बिहार में बाढ़ से मची तबाही के बीच भाकपा-माले ने राहत अभियान तेज कर दिया है। देशव्यापी अभियान के तहत शुक्रवार को डुमरांव बाजार में पार्टी की नगर कमिटी की ओर से राहत संग्रह अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाजार में घूमकर लोगों से आपदा पीड़ितों की मदद के लिए सहयोग देने की अपील की।राहत संग्रह अभियान में भाकपा-माले के जिला सचिव नवीन कुमार, डुमरांव सचिव कृष्णा राम, खेत मजदूर सभा के जिला नेता कन्हैया पासवान, सफाईकर्मी संघ के सचिव शंकर तिवारी, इंसाफ मंच के नेता जाबिर कुरैशी और युवा नेता सर्वेश कुमार पाण्डेय सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। पार्टी नेताओं ने कहा कि नेपाल में आई त्रासदी की भयावहता ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है।

करीब दो सप्ताह बाद भी वहां बचाव अभियान जारी है। पार्टी के अनुसार, इस आपदा में 1,355 लोगों की मौत, 13 हजार से अधिक लोगों के सुरक्षित निकाले जाने और पांच हजार से ज्यादा लोगों के अब भी लापता होने की जानकारी है। बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक भी प्रभावित हुए हैं। माले नेताओं ने कहा कि बिहार में भी बाढ़ ने व्यापक तबाही मचाई है। पार्टी के मुताबिक, 14 जिलों के करीब 40 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। सड़कों और बांधों के टूटने तथा ग्रामीण मार्गों के जलमग्न होने से आवागमन प्रभावित है। कई परिवार तटबंधों और ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। भोजन, पेयजल और मवेशियों के चारे की समस्या गंभीर बनी हुई है। खेतों में खड़ी धान, मक्का सहित अन्य फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

पार्टी केंद्रीय कमिटी के आह्वान पर नेपाल त्रासदी और बिहार के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए 11 से 15 सितंबर तक बाजारों और शहरी क्षेत्रों में राहत संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। माले नेताओं ने सरकार से बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत, चिकित्सा सुविधा, फसल क्षति का मुआवजा, मृतकों के परिजनों को सहायता तथा ध्वस्त मकानों के लिए आवास उपलब्ध कराने की मांग की। नेताओं ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में पीड़ितों तक मदद पहुंचाना ही अभियान का मुख्य उद्देश्य है।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top