• Home
  • Crime
  • सुनसान मकान में चल रहा था देह व्यापार का काला खेल, पुलिस की दबिश में छह गिरफ्तार
Image

सुनसान मकान में चल रहा था देह व्यापार का काला खेल, पुलिस की दबिश में छह गिरफ्तार

पटना, 09 सितम्बर (पटना डेस्क) लखीसराय के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे किनारे झुलौना गांव के समीप एक सुनसान मकान में चल रहे कथित संगठित देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने मकान में अचानक छापेमारी कर एक युवती समेत चार युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। पुलिस ने मकान मालिक और कथित मुख्य संचालक प्रिंस राज को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ, तकनीकी जांच और साक्ष्य संकलन के बाद मंगलवार को सभी छह आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, जांच में प्रिंस राज के इस कथित नेटवर्क को संचालित करने की बात सामने आई है। वह लखीसराय नगर परिषद के वार्ड 28 की वर्तमान महिला पार्षद निशा देवी और स्वर्गीय धर्मेंद्र साव का पुत्र बताया गया है।

पुलिस का कहना है कि जिस मकान में छापेमारी हुई, वह पार्षद परिवार की संपत्ति है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि 28 वर्षीय युवती का प्रिंस राज से पहले से संपर्क था। सोमवार को प्रिंस अपने साथियों के साथ कार से युवती को लेने विद्यापीठ चौक पहुंचा था। वहां से झुलौना जाते समय किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। युवती ने चलती कार से डायल 112 पर कॉल कर पुलिस से मदद मांगी। आरोप है कि इसकी भनक लगते ही उसका मोबाइल छीन लिया गया और उसे झुलौना स्थित मकान में ले जाकर बंद कर दिया गया। इधर, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर डायल 112 और रामगढ़ चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की। तलाशी के दौरान चार युवक युवती के साथ मिले। पुलिस ने मौके से कथित आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की और फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए।

पकड़े गए युवकों की पहचान भागलपुर के मिरजान निवासी सुमित प्रकाश (19), विवेक कुमार (24), मुंगेर के पीसी दरवा कॉलोनी निवासी उज्ज्वल कुमार (21) तथा लखीसराय के दिघरी निवासी विभा ऋषभ राज (22) के रूप में हुई है। युवती बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र की मूल निवासी बताई गई है और वर्तमान में विद्यापीठ चौक के पास किराये के मकान में रहती थी। थानाध्यक्ष चुन्नू कुमार सिंह ने बताया कि युवती के बयान, कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की गई। अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर सभी छह आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top