• Home
  • Crime
  • महज 200 रुपये के लिए खूनी खेल: पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Image

महज 200 रुपये के लिए खूनी खेल: पति ने पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

पटना, 04 सितंबर (पटना डेस्क) भोजपुर जिले के तियर थाना क्षेत्र के तियर गांव में महज 200 रुपये के विवाद ने शुक्रवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि पति ने अपनी 29 वर्षीय पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति संतोष राम को गिरफ्तार कर लिया। मृतका की पहचान तियर गांव के वार्ड नंबर सात निवासी संतोष राम की पत्नी सोनी देवी के रूप में हुई है। मृतका के ससुर रामाधार राम के अनुसार, गुरुवार की रात उनका बेटा पलदारी कर घर लौटा था। उसने पत्नी को 30 रुपये दिए। इस पर सोनी देवी ने कहा कि उसे 130 रुपये मिले हैं और उसे सिर्फ 30 रुपये दिए जा रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया।

संतोष बिना खाना खाए छत पर सो गया, जबकि सोनी नीचे सो गई।शुक्रवार की सुबह उठने के बाद संतोष ने पत्नी पर अपनी जेब से 200 रुपये निकालने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। ससुर रामाधार राम ने दोनों को समझाकर विवाद शांत कराया और इसके बाद घर से बाहर चले गए। कुछ देर बाद जब घर में शव मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पुलिस को दी गई।रामाधार राम ने अपने बेटे संतोष राम पर ही बहू की हत्या करने का आरोप लगाया है। तियर थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामूली विवाद को लेकर पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट किए जाने और उसकी मौत होने की बात सामने आई है।

आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।2020 में हुई थी शादीबिहिया थाना क्षेत्र के आनर गांव निवासी सोनी देवी की शादी वर्ष 2020 में संतोष राम के साथ हुई थी। मृतका के भाई शिव शंकर कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। सोनी देवी के दो छोटे बच्चों, पुत्र रतन कुमार और पुत्री सृष्टि कुमारी के सिर से मां का साया उठ गया है।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top