• Home
  • मुख्य समाचार
  • रिंकी देवी की आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी: कभी खाने तक के पड़े थे लाले, आज अपना ढाबा और दूसरे को रोजगार, रिंकी देवी ने बदली जिंदगी की तस्वीर
Image

रिंकी देवी की आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी: कभी खाने तक के पड़े थे लाले, आज अपना ढाबा और दूसरे को रोजगार, रिंकी देवी ने बदली जिंदगी की तस्वीर

बक्सर, 4 सितंबर (विक्रांत) बक्सर जिले के नावानगर प्रखंड के अतिमि गांव की रहने वाली रिंकी देवी ने संघर्ष और मेहनत के दम पर अपनी जिंदगी की तस्वीर बदल दी है। कभी परिवार का पेट भरना भी मुश्किल था, आज वही रिंकी देवी अपना ढाबा चला रही हैं और गांव की एक महिला को रोजगार भी दे रही हैं। उनकी कहानी ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायक मिसाल बन गई है। रिंकी देवी का परिवार छह सदस्यों का है, जिसमें पति धर्मेंद्र पासी और चार छोटे बच्चे शामिल हैं। परिवार के पास आय का कोई स्थायी साधन नहीं था। उनके पति साल के कुछ महीनों में ताड़ी निकालने का काम करते थे। काम की अवधि समाप्त होने के बाद नियमित रोजगार नहीं रहता था।

कभी-कभार मजदूरी मिलने पर घर का खर्च चलता था, जबकि कई बार परिवार के सामने भोजन की समस्या तक खड़ी हो जाती थी। पक्का और सुरक्षित मकान भी परिवार के लिए सपना था। रिंकी देवी की जिंदगी में बदलाव तब शुरू हुआ, जब जीविका से जुड़ी तीन दीदियां उनके घर पहुंचीं और उन्हें एसजेवाई परियोजना की जानकारी दी। उन्होंने स्वयं सहायता समूह से जुड़ने, नियमित बैठकों में भाग लेने और उपलब्ध वित्तीय अवसरों के बारे में समझाया। इसके बाद रिंकी देवी संध्या जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं और ग्राम संगठन की बैठकों में भी सक्रिय भागीदारी शुरू की। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें छोटे व्यवसाय के जरिए आमदनी बढ़ाने का रास्ता मिला। उपलब्ध वित्तीय सहयोग का इस्तेमाल कर उन्होंने प्रखंड के पास चाय-नाश्ते की दुकान शुरू की।

धीरे-धीरे कारोबार बढ़ा और आज यह दुकान ढाबे का रूप ले चुकी है।रिंकी देवी अब ढाबे में विभिन्न खाद्य एवं पेय पदार्थों के साथ सत्तू और अंडे की बिक्री भी करती हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने गांव की एक महिला को अपने व्यवसाय से जोड़कर उसे रोजगार का अवसर दिया है। कभी परिवार का पेट पालने के लिए संघर्ष करने वाली रिंकी देवी आज अपना व्यवसाय बढ़ाने और दूसरों को रोजगार देने का सपना देख रही हैं। उनकी सफलता मेहनत, आत्मविश्वास और अवसर के सदुपयोग की मिसाल है।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top