• Home
  • Crime
  • डुमरांव के स्कूल में गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप: दो शिक्षकों पर छेड़खानी, आपत्तिजनक वीडियो बनाने और धमकी के आरोप
Image

डुमरांव के स्कूल में गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप: दो शिक्षकों पर छेड़खानी, आपत्तिजनक वीडियो बनाने और धमकी के आरोप

बक्सर, 4 सितंबर (विक्रांत) डुमरांव प्रखंड के मध्य विद्यालय, नथुनी अहिर के डेरा में पदस्थापित दो शिक्षकों के खिलाफ ग्रामीणों की शिकायत ने शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया है। सहायक शिक्षक विरेन्द्र प्रसाद और विद्यालय अध्यापक अरविन्द कुमार पर छात्राओं के साथ छेड़खानी, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और ऑडियो के जरिए धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी, बक्सर से प्राप्त सूचना के अनुसार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, डुमरांव के पत्रांक 771, दिनांक 31 अगस्त 2026 के माध्यम से ग्रामीणों के आवेदन के आधार पर तैयार प्रतिवेदन विभाग को उपलब्ध कराया गया। शिकायत में दोनों शिक्षकों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

विभाग ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इधर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रतिवेदन में एक अहम तथ्य सामने आया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वायरल वीडियो में दिखाई दे रही लड़की के उक्त विद्यालय की छात्रा नहीं होने की बात कही गई है। विभाग ने इस बिंदु को भी रिकॉर्ड में लिया है और मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। शिक्षा विभाग के अनुसार, संबंधित शिक्षक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, विद्यालय के प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण की मांग की गई है और आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश जारी किया गया है।

मामले का असर राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2026 पर भी पड़ा है। बक्सर जिले से पुरस्कार के लिए चयनित मध्य विद्यालय, नथुनी अहिर के डेरा के प्रधानाध्यापक मु. इमाम अली अंसारी को पुरस्कार से वंचित करने के लिए विभाग को पत्र भेज दिया गया है।इसके साथ ही संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से भी कारण-पृच्छा की गई है। शिक्षा विभाग की कार्रवाई से स्पष्ट है कि मामले में जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब सबकी नजर प्राथमिकी, जांच और आगे होने वाली विभागीय कार्रवाई पर टिकी है। हालांकि, आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top