• Home
  • रेलवे
  • दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत, दरभंगा–नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन के 88 फेरे बढ़े
Image

दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत, दरभंगा–नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन के 88 फेरे बढ़े

समस्तीपुर, 3 सितंबर (हर्षिता “अश्क”) त्योहारों के मौसम में दिल्ली और मिथिलांचल के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग और लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल ने दरभंगा–नई दिल्ली–दरभंगा विशेष ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस फैसले से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के साथ ही राजधानी से मिथिलांचल लौटने वाले प्रवासियों को अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होने की उम्मीद है। संशोधित परिचालन योजना के अनुसार गाड़ी संख्या 02569 दरभंगा–नई दिल्ली स्पेशल 4 सितंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 02570 नई दिल्ली–दरभंगा स्पेशल का परिचालन 5 सितंबर 2026 से 1 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा।

रेल प्रशासन के अनुसार दोनों दिशाओं में यह विशेष ट्रेन कुल 88 फेरे लगाएगी। परिचालन अवधि बढ़ाए जाने से त्योहारों और सामान्य दिनों में यात्रियों को काफी सहूलियत मिलने की संभावना है। खासकर दिल्ली में काम करने वाले प्रवासी कामगारों, नौकरीपेशा लोगों और अन्य यात्रियों को लंबी प्रतीक्षा सूची से राहत मिल सकती है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि विशेष ट्रेन का परिचालन पूर्व निर्धारित मार्ग, समय-सारणी, ठहराव और कोच संयोजन के अनुसार ही जारी रहेगा। यानी यात्रियों को वर्तमान व्यवस्था के अनुरूप ही इस ट्रेन की सेवा मिलती रहेगी।रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन के परिचालन की तारीख और आरक्षण की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

ट्रेन की विस्तृत समय-सारणी, ठहराव और आरक्षण की स्थिति एनटीईएस (NTES) ऐप तथा रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है। इसके अलावा यात्री रेलवे की हेल्पलाइन 139 पर फोन कर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। परिचालन अवधि बढ़ने के फैसले से दरभंगा और आसपास के मिथिलांचल क्षेत्रों के यात्रियों में राहत की उम्मीद जगी है। त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ के बीच अतिरिक्त ट्रिप से रेल यात्रियों को काफी सुविधा मिलने की संभावना है।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top