• Home
  • मुख्य समाचार
  • ड्यूटी छोड़ मोबाइल में मशगूल मिले पुलिसकर्मी, जमुई एसपी ने महिला सिपाही समेत तीन का वेतन-भत्ता काटा
Image

ड्यूटी छोड़ मोबाइल में मशगूल मिले पुलिसकर्मी, जमुई एसपी ने महिला सिपाही समेत तीन का वेतन-भत्ता काटा

पटना, 22अगस्त (पटना डेस्क) ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतना जमुई पुलिस के तीन कर्मियों को भारी पड़ गया। कर्तव्य के प्रति उदासीनता और पुलिस की छवि धूमिल करने के मामले में एसपी विश्वजीत दयाल ने सख्त कार्रवाई करते हुए डायल-112 में तैनात महिला सिपाही समेत तीन पुलिसकर्मियों का एक दिन का वेतन-भत्ता जब्त करने का आदेश दिया है। साथ ही तीनों को भविष्य में ड्यूटी के दौरान पूरी तरह सजग रहने की चेतावनी दी गई है।जानकारी के अनुसार, 22 अगस्त की दोपहर करीब 1:39 बजे एसपी विश्वजीत दयाल पुलिस केंद्र, जमुई की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कटौना मोड़ के समीप उनकी नजर डायल-112 वाहन पर पड़ी। वाहन में तैनात महिला सिपाही रेशमी कुमारी (मसि. 1003) ड्यूटी के दौरान मोबाइल चलाती हुई मिलीं।

वहीं, सिपाही सुमित कुमार (सि. 733) और चालक अशोक कुमार (सं. 15155605एच) भी पास के एक होटल के सामने कुर्सी पर बैठकर मोबाइल चलाने में व्यस्त पाए गए। पुलिसकर्मियों की यह स्थिति देखकर एसपी ने नाराजगी जताई और इसे कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही माना।एसपी के आदेश में कहा गया कि ड्यूटी के दौरान इस प्रकार की लापरवाही न केवल अनुशासनहीनता है, बल्कि इससे पुलिस विभाग की छवि भी प्रभावित होती है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए तीनों कर्मियों का एक दिन का वेतन एवं भत्ता जब्त करने का निर्देश जारी किया गया।साथ ही संबंधित कर्मियों को भविष्य में कर्तव्य निर्वहन के दौरान पूरी सतर्कता बरतने की सख्त हिदायत दी गई है। आदेश में लेखापाल को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया है। पुलिस विभाग में एसपी की इस कार्रवाई से लापरवाह कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

Releated Posts

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

अररिया में दिखेगी डॉल्फिन की छलांग: मीरगंज-त्रिशूलिया घाट पर बनेगा डॉल्फिन व्यू प्वाइंट, इको टूरिज्म को मिलेगा बूम

पटना, 29अगस्त (पटना डेस्क) परमान नदी के मीरगंज घाट और त्रिशूलिया घाट पर अब पर्यटकों को गांगेय डॉल्फिन…

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top