• Home
  • रेलवे
  • श्रावणी मेला पर रेलवे का बड़ा तोहफा: मधुपुर-नरकटियागंज के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों को मिलेगा सीधा लाभ
Image

श्रावणी मेला पर रेलवे का बड़ा तोहफा: मधुपुर-नरकटियागंज के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, बिहार के कई प्रमुख स्टेशनों को मिलेगा सीधा लाभ

पटना, 16 अगस्त (अविनाश कुमार) श्रावणी मेला के दौरान बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ी सौगात दी है। श्रद्धालुओं की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से मधुपुर और नरकटियागंज के बीच विशेष श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह विशेष ट्रेन बिहार के कई प्रमुख रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे हजारों यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 03567 मधुपुर-नरकटियागंज अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 18 एवं 25 अगस्त, 2026 को किया जाएगा। यह ट्रेन मधुपुर से रात 1.00 बजे प्रस्थान करेगी और 1.25 बजे जसीडीह, 2.40 बजे झाझा, 3.40 बजे किउल, 5.40 बजे बरौनी, 7.40 बजे समस्तीपुर, 8.30 बजे मुजफ्फरपुर, 10.10 बजे बापूधाम मोतिहारी तथा 10.55 बजे बेतिया रुकते हुए दोपहर 12.25 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 03568 नरकटियागंज-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल भी 18 एवं 25 अगस्त को ही संचालित होगी। यह ट्रेन नरकटियागंज से दोपहर 1.25 बजे रवाना होकर 2.03 बजे बेतिया, 2.43 बजे बापूधाम मोतिहारी, 4.55 बजे मुजफ्फरपुर, 6.30 बजे समस्तीपुर, 7.45 बजे बरौनी, 9.30 बजे किउल और रात 11.53 बजे झाझा पहुंचेगी। इसके बाद अगले दिन 12.40 बजे जसीडीह होते हुए रात 2.15 बजे मधुपुर पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए शयनयान और साधारण श्रेणी के कुल 20 कोच लगाए गए हैं। इसके अलावा दो एसएलआर (गार्ड सह लगेज) कोच भी जोड़े गए हैं।

इस प्रकार ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिससे अधिक संख्या में श्रद्धालु यात्रा कर सकेंगे।रेलवे का मानना है कि इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम होगी और उत्तर बिहार, मिथिलांचल तथा संथाल परगना क्षेत्र के श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक रेल यात्रा का लाभ मिलेगा। रेलवे ने यात्रियों से समय पर स्टेशन पहुंचने और यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन जानकारी प्राप्त करने की अपील भी की है।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top