• Home
  • मुख्य समाचार
  • आजादी की पूर्व संध्या पर प्रखंड कार्यालय पर गरजा भूमिहीनों का हुंकार: 24 घंटे के सामूहिक अनशन से प्रशासन पर दबाव, जमीन से लेकर राशन तक उठीं कई मांगें
Image

आजादी की पूर्व संध्या पर प्रखंड कार्यालय पर गरजा भूमिहीनों का हुंकार: 24 घंटे के सामूहिक अनशन से प्रशासन पर दबाव, जमीन से लेकर राशन तक उठीं कई मांगें

बक्सर, 14 अगस्त (विक्रांत) स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर डुमरांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर आंदोलन का केंद्र बन गया। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के राज्यव्यापी आह्वान पर बुधवार से 24 घंटे का सामूहिक अनशन एवं सत्याग्रह शुरू किया गया। आंदोलन का नेतृत्व भाकपा (माले) के जिला सचिव नवीन कुमार, प्रखंड सचिव धर्मेंद्र सिंह, ललन राम, कन्हैया पासवान और अलख नारायण चौधरी ने किया। अनशन में बड़ी संख्या में महादलित, भूमिहीन, किसान, मजदूर, महिलाएं, छात्र और युवा शामिल हुए।सभा को संबोधित करते हुए जिला सचिव नवीन कुमार ने कहा कि आजादी के दशकों बाद भी हजारों गरीब परिवार जिस जमीन पर वर्षों से बसे हैं, उसका वासगीत पर्चा उन्हें नहीं मिल सका है।

उन्होंने सरकार और प्रशासन पर गरीबों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि भूमिहीनों के अधिकारों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आंदोलनकारियों ने सभी भूमिहीन परिवारों को पांच-पांच डिसमिल आवासीय भूमि देने, बलहा और तेतरी गांव में वर्षों से बसे मुसहर एवं महादलित परिवारों को पीपीएच एक्ट 1947 के तहत जमीन का पर्चा उपलब्ध कराने तथा बलहा में न्यायालय के आदेश के बावजूद पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा नहीं दिलाने का आरोप स्थानीय प्रशासन पर लगाया।

प्रदर्शनकारियों ने जी ग्राम-जी कानून के तहत रोजगार की गारंटी, उचित मजदूरी, प्रवासी मजदूरों के लिए सुरक्षा कानून, सभी गरीब परिवारों को राशन कार्ड, सरकारी स्कूलों को नवोदय विद्यालय की तर्ज पर विकसित करने, होल्डिंग टैक्स की वसूली बंद करने, माइक्रोफाइनेंस और बैंकों से कर्ज लेने वाली महिलाओं का ऋण माफ करने, बकाया बिजली बिल समाप्त करने तथा रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण की भी मांग की।

अनशन में ललन राम, कन्हैया पासवान, सर्वेश कुमार पांडेय, धनई राम, चंद्रेश सिंह, शिवजी राजभर, शंकर राय, भगवान दास, जाबिर कुरैशी, ऊषा देवी, राजा अंसारी, राधेश्याम शर्मा सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

Releated Posts

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान

पटना, 28 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मीठापुर, करबिगहिया और सिपारा क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top