• Home
  • मुख्य समाचार
  • आसमान से बरसी मौत: खेतों में रोपनी कर रहे 12 लोगों पर गिरी बिजली, कई परिवारों में मातम
Image

आसमान से बरसी मौत: खेतों में रोपनी कर रहे 12 लोगों पर गिरी बिजली, कई परिवारों में मातम

पटना, 12 अगस्त (पटना डेस्क) बिहार में मौसम का कहर जानलेवा साबित हो रहा है। नवादा, जमुई, बांका और लखीसराय जिलों में इस सप्ताह आए तेज आंधी-तूफान और वज्रपात की घटनाओं में कुल 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में अधिकांश महिलाएं थीं, जो खेतों में धान की रोपनी का कार्य कर रही थीं। इस दर्दनाक हादसे के बाद कई परिवारों की खुशियां मातम में बदल गई। सबसे दर्दनाक घटना बांका जिले के चांदन प्रखंड के बोड़ा-सुईया गांव में हुई, जहां वज्रपात की चपेट में आने से कुशामी देवी, रेणु देवी और रिंकू देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सौरभ कुमार (10) और रानी कुमारी (12) गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों का इलाज जारी है। इसके अलावा लखीसराय, नवादा और जमुई जिलों में भी वज्रपात ने कई परिवारों को गहरा जख्म दिया।

घटना के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए सभी मृतकों के परिजनों को आपदा राहत मद से चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है। साथ ही घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अचानक बदले मौसम और तेज गर्जन के बीच खेतों में काम कर रहे लोग सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंच सके, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ।

प्रशासन ने लोगों से मौसम विभाग की चेतावनियों को गंभीरता से लेने और आंधी, बारिश तथा वज्रपात के दौरान खुले खेतों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि मानसून के दौरान वज्रपात की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में थोड़ी-सी सतर्कता कई अनमोल जिंदगियों को बचा सकती है। सरकार ने लोगों से मौसम संबंधी अलर्ट का पालन करने और सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की सलाह दी है।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top