• Home
  • मुख्य समाचार
  • बिहार पेंशन दिवस पर करोड़ों लाभार्थियों को बड़ी सौगात, एक करोड़ से अधिक खातों में पहुंचे 1100-1100 रुपये
Image

बिहार पेंशन दिवस पर करोड़ों लाभार्थियों को बड़ी सौगात, एक करोड़ से अधिक खातों में पहुंचे 1100-1100 रुपये

पटना, 11अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार के करोड़ों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों के लिए मंगलवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के एक करोड़ से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 1100-1100 रुपये की पेंशन राशि हस्तांतरित की। राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक माह की 10 तारीख को मनाए जाने वाले बिहार पेंशन दिवस के अवसर पर राजधानी पटना स्थित 1 अणे मार्ग में आयोजित कार्यक्रम से इस राशि का ऑनलाइन हस्तांतरण किया गया। सरकार के अनुसार, डीबीटी व्यवस्था के माध्यम से राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी गई, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होने के साथ-साथ बिचौलियों की भूमिका पूरी तरह समाप्त हो गई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े जरूरतमंद लोगों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने में आर्थिक संबल प्रदान करना है।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के दायरे से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को योग्य लाभार्थियों की पहचान कर शीघ्र योजना से जोड़ने तथा लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि बिहार सरकार ने हाल ही में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की थी। पहले लाभार्थियों को प्रतिमाह 400 रुपये मिलते थे, जिसे बढ़ाकर अब 1100 रुपये कर दिया गया है।

इस फैसले से राज्य के 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को बड़ी आर्थिक राहत मिली है। इसी क्रम में पूर्णिया जिले में भी 2.50 लाख पेंशनधारियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से करीब 32 करोड़ रुपये स्थानांतरित किए गए। राशि मिलने के बाद लाभार्थियों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बढ़ी हुई पेंशन से दैनिक जरूरतों को पूरा करने में काफी सहूलियत मिलेगी। सरकार का यह कदम सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने और जरूरतमंद परिवारों के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Releated Posts

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

अररिया में दिखेगी डॉल्फिन की छलांग: मीरगंज-त्रिशूलिया घाट पर बनेगा डॉल्फिन व्यू प्वाइंट, इको टूरिज्म को मिलेगा बूम

पटना, 29अगस्त (पटना डेस्क) परमान नदी के मीरगंज घाट और त्रिशूलिया घाट पर अब पर्यटकों को गांगेय डॉल्फिन…

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top