• Home
  • Crime
  • पटना में मौत के बाद हिंसा की आग: बस से कुचलकर युवक की मौत, गुस्साई भीड़ ने बस समेत कई वाहन फूंके, पत्रकारों पर भी हमला
Image

पटना में मौत के बाद हिंसा की आग: बस से कुचलकर युवक की मौत, गुस्साई भीड़ ने बस समेत कई वाहन फूंके, पत्रकारों पर भी हमला

पटना, 07 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हालात अचानक हिंसक हो गए। अगमकुआं थाना क्षेत्र के पटना सिटी इलाके में तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक मनीष कुमार की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया। आक्रोशित लोगों ने दुर्घटना में शामिल बस को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते हिंसा बढ़ती गई और कई अन्य वाहनों में भी आग लगा दी गई। हालात इतने बिगड़ गए कि पुलिस और दमकल कर्मियों को भी पीछे हटना पड़ा।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मनीष कुमार सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया, जबकि यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।आक्रोशित भीड़ ने सबसे पहले बस में आग लगा दी। इसके बाद उग्र प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की तीन जीप, कई निजी वाहनों और मोटरसाइकिलों को भी आग के हवाले कर दिया। आग बुझाने पहुंची दमकल की टीम को भी विरोध का सामना करना पड़ा और सुरक्षा कारणों से उन्हें पीछे हटना पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव और धक्का-मुक्की की घटनाएं भी हुईं, जिससे कुछ पुलिसकर्मियों को जान बचाकर पीछे हटना पड़ा। हिंसा के दौरान घटना की कवरेज करने पहुंचे पत्रकार भी भीड़ के निशाने पर आ गए। कुछ मीडिया कर्मियों के साथ मारपीट की गई, जबकि एक टीवी चैनल के पत्रकार की माइक आईडी छीन ली गई।

जानकारी के अनुसार, कुछ पत्रकारों की मोटरसाइकिलों को भी आग के हवाले कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया गया। एएसपी राज कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की मौत बस की टक्कर से हुई है। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद कुछ असामाजिक तत्व भीड़ में शामिल हो गए और उन्होंने हिंसा फैलाते हुए वाहनों में आगजनी की। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान में जुटी है।

Releated Posts

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

गुटखा लाने से इनकार करना पड़ा भारी: 14 वर्षीय बालक की गले में चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप

बेगूसराय, 24 अगस्त (धरम कुमार) फुलवड़िया थाना क्षेत्र के आलूचट्टी-विश्वकर्मा टोला रोड में सोमवार को एक दिल दहला…

जन्मदिन समारोह से लौट रही नर्तकी को स्कूटी सवार ने सुनसान जगह ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पांच अन्य पर भी गंभीर आरोप

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) छपरा जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में रविवार को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का…

बिहार में सियासी चेहरों के ठिकानों पर पुलिस का छापा: LJP-R विधायक के घर से पिस्टल-कारतूस बरामद, JDU सांसद ने उठाए सवाल

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में आपराधिक मामलों की जांच के बीच पुलिस की कार्रवाई ने सियासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top