• Home
  • मुख्य समाचार
  • सड़क सुरक्षा के हीरो बने स्काउट-गाइड: डीएम ने किया सम्मानित, कहा– राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत हैं युवा स्वयंसेवक
Image

सड़क सुरक्षा के हीरो बने स्काउट-गाइड: डीएम ने किया सम्मानित, कहा– राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ताकत हैं युवा स्वयंसेवक

बक्सर, 01 अगस्त (विक्रांत) सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान उत्कृष्ट सेवा और अनुकरणीय योगदान देने वाले हिंदुस्तान स्काउट गाइड, बक्सर के स्वयंसेवकों को शनिवार को जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने सम्मानित किया। समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में डीएम ने स्वयंसेवकों से संवाद करते हुए उनकी सेवा-भावना, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की मुक्तकंठ से सराहना की। सम्मान प्राप्त करने के बाद स्वयंसेवकों में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार देखा गया। जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट एवं गाइड केवल एक संगठन नहीं, बल्कि अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति की सशक्त पाठशाला है।

उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में युवा स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा सेवा और समर्पण की भावना ही उन्हें दूसरों से अलग पहचान दिलाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि बक्सर के स्काउट-गाइड भविष्य में भी जनहित और सामाजिक कार्यों में मिसाल कायम करेंगे।डीएम ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विभिन्न जनकल्याणकारी अभियानों और सामाजिक कार्यक्रमों में स्काउट-गाइड स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी को निरंतर प्रोत्साहन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर सकारात्मक पहल में युवाओं के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

सम्मान समारोह में प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, ब्रह्मपुर, उच्च विद्यालय योगिया, उच्च विद्यालय कांट-भरखर, मध्य विद्यालय कुकुड़ा, उच्च विद्यालय मनोहरपुर तथा राजपुर प्रखंड सहित विभिन्न विद्यालयों के स्काउट-गाइड स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में हिंदुस्तान स्काउट गाइड, बक्सर के जिला संगठन आयुक्त, जिला स्काउट कमांडर (ग्रुप कैप्टन), गाइड कैप्टन सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्वयंसेवकों की अनुशासित भागीदारी, सेवा-भावना और राष्ट्र के प्रति समर्पण विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

Releated Posts

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

अररिया में दिखेगी डॉल्फिन की छलांग: मीरगंज-त्रिशूलिया घाट पर बनेगा डॉल्फिन व्यू प्वाइंट, इको टूरिज्म को मिलेगा बूम

पटना, 29अगस्त (पटना डेस्क) परमान नदी के मीरगंज घाट और त्रिशूलिया घाट पर अब पर्यटकों को गांगेय डॉल्फिन…

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top