• Home
  • रेलवे
  • श्रावणी मेला में उमड़ेगा आस्था का सैलाब: रेलवे ने चला दी तीन स्पेशल ट्रेनें, लाखों कांवरियों को मिलेगी बड़ी राहत
Image

श्रावणी मेला में उमड़ेगा आस्था का सैलाब: रेलवे ने चला दी तीन स्पेशल ट्रेनें, लाखों कांवरियों को मिलेगी बड़ी राहत

समस्तीपुर, 29 जुलाई (समस्तीपुर डेस्क) श्रावणी मेला 2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तीन जोड़ी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की गई है। ये ट्रेनें बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों को जोड़ते हुए देवघर एवं आसनसोल तक चलेंगी, जिससे कांवरियों और श्रद्धालुओं की यात्रा पहले से अधिक सुगम होगी। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 05597/05598 जयनगर-आसनसोल-जयनगर श्रावणी मेला स्पेशल 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक सप्ताह में तीन दिन चलेगी। जयनगर से यह ट्रेन मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को रात 9 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 7.42 बजे जसीडीह होते हुए 11.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी।

वापसी में यह ट्रेन 1 अगस्त से 31 अगस्त तक बुधवार, शनिवार और सोमवार को दोपहर 1 बजे आसनसोल से रवाना होकर अगले दिन सुबह 6 बजे जयनगर पहुंचेगी।इसी प्रकार 05545/05546 रक्सौल-देवघर-रक्सौल श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 31 जुलाई से 30 अगस्त तक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को किया जाएगा। रक्सौल से ट्रेन रात 12.30 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए शाम 5.05 बजे देवघर पहुंचेगी। वापसी में उसी दिन शाम 6.05 बजे देवघर से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 11.40 बजे रक्सौल पहुंचेगी।इसके अलावा 05573/05574 राघोपुर-देवघर-राघोपुर श्रावणी मेला स्पेशल 28 जुलाई से 31 अगस्त तक प्रतिदिन संचालित होगी। यह ट्रेन सरायगढ़, सुपौल, सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, मानसी, खगड़िया, सबदलपुर, मुंगेर, सुलतानगंज और भागलपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरते हुए सुबह 11.20 बजे देवघर पहुंचेगी।

वापसी में दोपहर 11.35 बजे देवघर से रवाना होकर रात 10.50 बजे राघोपुर पहुंचेगी।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है। इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को भीड़भाड़ से राहत मिलेगी, नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा तथा बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और समयबद्ध यात्रा का लाभ मिलेगा।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top