• Home
  • Crime
  • एसटीएफ का बड़ा एक्शन: हथियारों के जखीरे के साथ तीन शातिर दबोचे, स्टेशन के पास चार संदिग्ध भी हिरासत में
Image

एसटीएफ का बड़ा एक्शन: हथियारों के जखीरे के साथ तीन शातिर दबोचे, स्टेशन के पास चार संदिग्ध भी हिरासत में

पटना, 23 जुलाई (पटना डेस्क) जिले में अपराध और अवैध हथियारों के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए बिहार एसटीएफ और लखीसराय पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर अपराध जगत में हड़कंप मचा दिया। गुप्त सूचना के आधार पर कबैया थाना क्षेत्र में की गई संयुक्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने अवैध आग्नेयास्त्रों और भारी मात्रा में कारतूस के साथ तीन शातिर आरोपितों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी ओर सूर्यगढ़ा के पीरी बाजार थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के समीप देर रात संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त चार युवकों को हिरासत में लेकर उनके आपराधिक नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और लखीसराय जिला पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए कबैया थाना क्षेत्र में छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान मकुना पुराना टोला निवासी रमेश्वर महतो, सतेन्द्र कुमार तथा गांधी मोहल्ला निवासी दुर्गेश मंडल को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक देशी पिस्तौल, 70 जिंदा कारतूस, एक मैगजीन, 33 हजार रुपये नकद तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद हथियारों और कारतूसों की मात्रा को देखते हुए पुलिस इस मामले को बेहद गंभीर मान रही है। गिरफ्तार तीनों आरोपितों के विरुद्ध कबैया थाने में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपितों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि उनका संबंध किसी अंतरजिला हथियार तस्कर गिरोह या अन्य संगठित अपराधियों से तो नहीं है।

उधर, मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात करीब तीन बजे पीरी बाजार थाना पुलिस ने अभयपुर रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे चार युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद चारों के विरुद्ध अप्राथमिकी दर्ज कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा-128 के तहत कार्यपालक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। थानाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों में से एक के खिलाफ मुंगेर जिले में शराब तस्करी के चार मामले दर्ज हैं, जबकि दूसरा युवक पूर्व में चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार हो चुका है। पकड़े गए युवकों में एक नाबालिग भी शामिल है, जिसके स्थानीय स्तर पर अवैध शराब कारोबार से जुड़े होने की चर्चा है। पुलिस का कहना है कि सभी संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है। उनके आपराधिक रिकॉर्ड, संपर्क सूत्रों और संभावित नेटवर्क की जांच जारी है। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से जिले में अपराधियों और अवैध हथियार तस्करों के बीच खलबली मच गई है।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top