• Home
  • रेलवे
  • लाल गाड़ी का चला ताबड़तोड़ अभियान: बिना टिकट यात्रियों में मची अफरा-तफरी, वसूले गए ₹1.04 लाख
Image

लाल गाड़ी का चला ताबड़तोड़ अभियान: बिना टिकट यात्रियों में मची अफरा-तफरी, वसूले गए ₹1.04 लाख

बक्सर, 20 जुलाई (विक्रांत) पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना-गया रेलखंड पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। पुनपुन और तारेगना स्टेशनों पर संचालित इस अभियान से बिना टिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया। विशेष टिकट चेकिंग स्पेशल ट्रेन, जिसे ‘लाल गाड़ी’ के नाम से जाना जाता है, के पहुंचते ही कई यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, दानापुर के निर्देशन में वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने अभियान को अंजाम दिया। इस दौरान पटना-गया रेलखंड से गुजरने वाली लगभग सभी ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव देकर यात्रियों के टिकटों की गहन जांच की गई।

जांच के दौरान बिना टिकट अथवा अनियमित टिकट के साथ यात्रा कर रहे 176 यात्रियों को पकड़ा गया। रेल प्रशासन ने इन यात्रियों से जुर्माने के रूप में कुल 1,04,110 रुपये की वसूली कर रेल राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रेलवे की आय की सुरक्षा और ईमानदार यात्रियों के हितों की रक्षा के लिए इस तरह के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। इस कार्रवाई का असर तुरंत देखने को मिला। अभियान के बाद पटना-गया रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें नजर आई।

बड़ी संख्या में लोगों ने उचित टिकट लेकर यात्रा करना ही सुरक्षित और बेहतर विकल्प समझा।रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट अथवा उचित यात्रा प्राधिकार के साथ ही यात्रा करें। बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि रेल यात्रा को अधिक अनुशासित, सुरक्षित और नियमसम्मत बनाया जा सके।

Releated Posts

लखीसराय स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: चलती गरीब रथ से गिरी ANM छात्रा, पटना पहुंचने से पहले टूटी जिंदगी की डोर

पटना, 20 जुलाई (अविनाश कुमार) लखीसराय रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात हुए दर्दनाक रेल हादसे ने पूरे…

यात्रियों के लिए बड़ी राहत: समस्तीपुर मंडल ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, अब अधिक दिनों तक मिलेगा सफर का विकल्प

समस्तीपुर, 18 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) यात्रियों की लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए समस्तीपुर रेल मंडल ने…

फतुहा स्टेशन पर रेलवे का बड़ा एक्शन: लाल गाड़ी चेकिंग अभियान में 460 बेटिकट यात्री पकड़े, 4.61 लाख से अधिक जुर्माना वसूल

बक्सर, 17 जुलाई (विक्रांत) पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ…

श्रावणी मेले के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा: रांची-भागलपुर के बीच चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें, शिवभक्तों की यात्रा होगी आसान

समस्तीपुर, 17 जुलाई (रामबालक राय) श्रावणी मेले में बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top