• Home
  • Crime
  • भ्रष्ट इंजीनियर पर निगरानी का शिकंजा: 1.42 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा, तीन ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Image

भ्रष्ट इंजीनियर पर निगरानी का शिकंजा: 1.42 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा, तीन ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

पटना, 20 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी सख्त अभियान के बीच निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने पर्यटन विभाग के अधीक्षण अभियंता अवधेश कुमार सिन्हा पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। आय से अधिक संपत्ति के मामले में हुई इस कार्रवाई के दौरान प्रारंभिक जांच में अभियंता के पास लगभग 1.42 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति होने के प्रमाण मिले हैं, जो उनकी ज्ञात आय से करीब 75 प्रतिशत अधिक बताई जा रही है। निगरानी विभाग के अनुसार पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद अभियंता के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाशी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान जांच टीम को बड़े पैमाने पर चल और अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज हाथ लगे। इनमें तीन फ्लैट और 12 प्लॉट के कागजात शामिल हैं।

फिलहाल इन संपत्तियों की वास्तविक कीमत और स्थान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।जांच के दौरान अभियंता के 19 बैंक खातों का भी पता चला है। इसके अलावा बीमा योजनाओं में निवेश, वित्तीय लेनदेन और अन्य निवेश संबंधी दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। निगरानी विभाग अब इन सभी निवेशों के स्रोत और वैधता की गहन जांच कर रहा है।तलाशी में यह भी सामने आया कि अवधेश कुमार सिन्हा ने पटना के आशियाना नगर स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में करीब दो कट्ठा चार धूर जमीन 75.63 लाख रुपये में खरीदी थी। इसी भूखंड पर लगभग 97 लाख रुपये की लागत से आलीशान मकान का निर्माण कराया गया। जांच एजेंसी को निर्माण कार्य से जुड़े भुगतान और ठेकेदार संबंधी दस्तावेज भी मिले हैं।

छापेमारी के दौरान 61 हजार रुपये नकद, करीब 5.05 लाख रुपये के सोने के आभूषण, 3.07 लाख रुपये के हीरा जड़ित स्वर्णाभूषण, 1.52 लाख रुपये के चांदी के आभूषण तथा एक हुंडई कार भी बरामद की गई है। इधर, दूसरी ओर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बांका जिले में अवैध खनन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए 2.92 करोड़ रुपये नकद के साथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं। निगरानी विभाग और ईडी दोनों मामलों में जांच जारी है। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद संपत्तियां और निवेश किन स्रोतों से अर्जित किए गए तथा उनमें भ्रष्टाचार या अवैध कमाई का इस्तेमाल हुआ या नहीं।

Releated Posts

नालंदा में शराब माफिया पर पुलिस का बड़ा प्रहार: तीन महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, 500 लीटर कच्चा माल नष्ट

नालंदा, 13 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

नाले के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका से डुमरांव में मचा हड़कंप

बक्सर, 10 अक्टूबर (विक्रांत) बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के सम्हार गांव के समीप नाले के पास…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 10, 2026

दुर्गा पूजा से पहले बख्तियापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, 250 लोगों पर 107 की कार्रवाई से मचा हड़कंप

सहरसा, 09 अक्टूबर (कृष्णा) दुर्गा पूजा को लेकर बख्तियापुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। पूजा के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

64.93% ज्यादा संपत्ति का आरोप: इंजीनियर के आलीशान फ्लैट पर EOU का धावा, पांच ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

मुजफ्फरपुर, 08 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू)…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 8, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top